September 21, 2024
  • होम
  • भारतीय निवेशकों की इस देश में प्रॉपर्टी खरीदने की होड़, जानें क्यों हो रही है इतनी डिमांड

भारतीय निवेशकों की इस देश में प्रॉपर्टी खरीदने की होड़, जानें क्यों हो रही है इतनी डिमांड

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : September 21, 2024, 4:23 pm IST

नई दिल्ली: हाल के दिनों में भारतीय निवेशकों के बीच ग्रीस में प्रॉपर्टी खरीदने का चलन तेजी से बढ़ा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अब भारतीय लोग दिल्ली या मुंबई नहीं, बल्कि ग्रीस के खूबसूरत आयरलैंड्स में घर खरीदने की होड़ में लगे हुए हैं।

क्या है इस बढ़ते रुझान का कारण

आप सोच रहे होंगे कि आखिर भारतीयों का ग्रीस में प्रॉपर्टी खरीदने की ओर रुझान क्यों बढ़ रहा है? इसका प्रमुख कारण ग्रीस में 1 सितंबर 2024 से लागू होने वाले नए नियम हैं। भारतीय निवेशक इन नियमों के लागू होने से पहले ‘गोल्डन वीजा स्कीम’ का फायदा उठाकर स्थायी निवास प्राप्त करने की जल्दी में हैं। इस स्कीम के तहत ग्रीस में प्रॉपर्टी खरीदने से निवेशकों को वहां रहने की परमिशन मिलती है।

Buy Greece Landscape Photo Poster, Aesthetic Greece Photography, Sunset  Landscape Image Bedroom Aesthetic, Santorini Wall Art, Print and Hang  Online in India - Etsy

गोल्डन वीजा स्कीम क्या है

ग्रीस सरकार ने 2013 में ‘गोल्डन वीजा स्कीम’ लॉन्च की थी, जिसके तहत बाहरी, गैर-यूरोपियन नागरिकों को प्रॉपर्टी में निवेश करने पर वहां रहने की सुविधा मिलती है। शुरुआत में इस स्कीम के तहत प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत लगभग 2.2 करोड़ रुपये (ढाई लाख यूरो) थी, जो यूरोप में सबसे कम मानी जाती थी। इसी वजह से भारतीय निवेशक ग्रीस की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब भारतीय निवेशक पारोस, क्रेते और सेंटोरिनी जैसे फेमस ग्रीक आयरलैंड्स में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दौड़ रहे हैं।

प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी

ग्रीस में प्रॉपर्टी की बढ़ती डिमांड के कारण घरों की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। एथेंस, थेसालोनिकी, मायकोनोस और सेंटोरिनी जैसे प्रमुख इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी बढ़ती कीमत को कंट्रोल करने के लिए ग्रीस सरकार ने इन इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदने की न्यूनतम सीमा 1 सितंबर 2024 से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये (800,000 यूरो) कर दी है।

नीले ट्रिम के साथ सफेद: क्लासिक ग्रीक द्वीप सौंदर्य के पीछे "क्यों"

गोल्डन वीजा से क्या मिलते हैं फायदे

गोल्डन वीजा स्कीम के तहत निवेशकों को कई फायदे मिलते हैं। लेप्टोस एस्टेट्स के ग्लोबल मार्केटिंग निदेशक संजय सचदेव के अनुसार, भारतीय निवेशकों की बड़ी संख्या ग्रीस में प्रॉपर्टी खरीद रही है। इस स्कीम के तहत ग्रीस में सालाना 3 से 5 फीसदी तक का किराये का मुनाफा मिलता है। इसके अलावा, प्रॉपर्टी की कीमतें भी हर साल 10 फीसदी तक बढ़ती हैं, जिससे निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिलते हैं।

साथ ही, ग्रीस में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और यूरोपीय संघ के अंदर बिजनेस एस्टेब्लिश करने का मौका भी मिलता है, जो इस स्कीम को और भी आकर्षक बनाता है।

 

ये भी पढ़ें: विश्व युद्ध तय! लेबनान पर इजराइली हमले से भड़के मुस्लिम देश, अब अमेरिका-रूस सब भिड़ेंगे

ये भी पढ़ें: खुफिया एजेंसी मोसाद के जासूसों की सैलरी जान के हैरान हो जाएंगे आप !

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें