• होम
  • दुनिया
  • Canada Visa: भारत ने फिर शुरू किया कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सर्विस

Canada Visa: भारत ने फिर शुरू किया कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सर्विस

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के दरमियान चल रहा विवाद अभी जारी है। इस बीच भारत सरकार ने फिर से कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा(Canada Visa) की सुविधाएं शुरु करने का फैसला लिया है। बुधवार 25 अक्टूबर से शुरु हो रही हैं ये सुविधाएं। भारत के उच्चायोग ने दी जानकारी कनाडा में मौजूद भारत […]

Canada Visa: भारत ने फिर शुरू किया कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सर्विस
inkhbar News
  • October 25, 2023 10:38 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के दरमियान चल रहा विवाद अभी जारी है। इस बीच भारत सरकार ने फिर से कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा(Canada Visa) की सुविधाएं शुरु करने का फैसला लिया है। बुधवार 25 अक्टूबर से शुरु हो रही हैं ये सुविधाएं।

भारत के उच्चायोग ने दी जानकारी

कनाडा में मौजूद भारत के उच्चायोग ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि ये वीजा(Canada Visa) सेवा अभी कुछ श्रेणियों के लिए ही शुरु की गई है। ये श्रेणियां हैं- प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा।

उच्चायोग ने कहा कि सुरक्षा मामलों की वजह से अस्थाई तौर पर वीजा देने पर रोक लगाई गई थी। सुरक्षा स्थिति का रिव्यू करने के बाद वीजा सर्विस फिर से शुरू की गई है।

पूरा मामला

भारत और कनाडा के बीच ये तनाव एक महीने से चल रहा है। कनाडा के प्रधान मंत्री ट्रूडो ने पिछले महीने भारत पर गंभीर आरोप लगाया। ट्रूडो ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हैं। बता दें कि 45 साल का हरदीप सिंह निज्जर कनाडाई नागरिक था। वह खालिस्तान टाइगर फोर्स के नेता भी था। इसे भारत में आतंकवादी घोषित किया जा चूका था। इसी साल जून के महीने में हरदीप की हत्या हो गई थी। मास्क पहने 2 आदमियों ने हरदीप की गोली मर कर हत्या की। हालांकि कत्ल की जांच अभी पूरी नहीं हुई थी, फिर भी कनाडा ने भारत पर इल्जाम लगा दिया।

बता दें कि ट्रूडो के इस बयान को भारत ने बेतुका और प्रेरित बताकर खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: युद्ध के बीच इजरायल पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कही ये बात

भाजपा नेता ने की तारीफ

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह ने भारत सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा- कनाडा में मौजूद भारतीय लोगों को वीजा न मिलने से दिक्कतें आ रही थीं। इसलिए भारत सरकार ने यह फैसला लिया। अब जो भी आपातकाल या ट्रीटमेंट के लिए आना चाहते हैं, वो आ सकते हैं।