• होम
  • दुनिया
  • ट्रंप का ऑर्डर मिलते ही मैदान में उतरी अमेरिकी सेना…, अलास्का-गल्फ ऑफ़ अमेरिका समेत इन जगहों पर मचा हड़कंप

ट्रंप का ऑर्डर मिलते ही मैदान में उतरी अमेरिकी सेना…, अलास्का-गल्फ ऑफ़ अमेरिका समेत इन जगहों पर मचा हड़कंप

अमेरिका और मेक्सिको की समुद्री सीमा के साथ-साथ टेक्सास और गल्फ ऑफ अमेरिका के बीच की समुद्री सीमा पर भी नौसैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Donald Trump
inkhbar News
  • January 22, 2025 10:43 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हो डोनाल्ड ट्रंप काम पर जुट गए हैं। उनके आदेशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का पालन करते हुए चुनिंदा बॉर्डर पर सेना को तैनात कर दिया है। दरअसल ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सख्ती बरतने को कहा है। इसके बाद कोस्ट गार्ड ने कुछ सीमाओं पर नौसैनिकों को तैनात कर दिया है।

इन जगहों पर बढ़ी सैनिकों की तैनाती

कार्यवाहक कमांडेंट एडमिरल केविन लुंडसे का कहना है कि ट्रंप के कार्यकारी आदेशों के मुताबिक तय सीमाओं और जगहों पर सैन्यकर्मियों को बढ़ाने का निर्देश दिया गागा है। इससे अमेरिका में अलग अलग सीमाओं से घुसने वाले अवैध प्रवासियों को रोका जा सकेगा। दक्षिणी अमेरिका की फ्लोरिडा सीमा, गुआमा, समोआ, अलास्का, हवाई, प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के आसपास की सीमाओं पर तैनाती बढ़ाई गई है। अमेरिका और मेक्सिको की समुद्री सीमा के साथ साथ टेक्सास और गल्फ ऑफ अमेरिका के बीच की समुद्री सीमा पर भी नौसैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ट्रंप ने किए बड़े ऐलान

बता दें कि ट्रंप ने सत्ता संभालते ही देश से लेकर विदेश तक की अमेरिकी नीतियों में कई अहम बदलाव किए। उन्होंने शपथ के बाद 30 मिनट तक भाषण दिया, जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए। अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी के तहत दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने, WHO से हटने, अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने का वादा किया। साथ में अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे, थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म कर दी गई है।

 

भयंकर शीतलहर की चपेट में कांग्रेस! दिल्ली चुनाव में नेताओं को मारी ऐसी ठंडी भड़क गए राहुल, सबको सुनाई खरी-खरी

युवाओं के लिए भाजपा ने किया ऐसा ऐलान केजरीवाल के उड़ गए होश, बैठे-बैठे लगा दिया बड़ा आरोप

आतिशी ने कहा हमें सुरक्षा दो, भाजपा के गुंडों ने दिया अल्टीमेटम, घर बैठो वरना तुम्हारे साथ…, दिल्ली सियासत में बवाल

Tags

america