• होम
  • दुनिया
  • कोरोना के बाद इस नए वायरस ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

कोरोना के बाद इस नए वायरस ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

नई दिल्ली। कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 11 वर्षीय लड़की में बुखार, खांसी और गले में खराश के लक्षण मिले थे। जिसके बाद बुधवार को H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बीमारी को लेकर चिंता व्यक्त की है। दरअसल […]

(नए वायरस ने बढ़ाई चिंता)
inkhbar News
  • March 1, 2023 2:51 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 11 वर्षीय लड़की में बुखार, खांसी और गले में खराश के लक्षण मिले थे। जिसके बाद बुधवार को H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बीमारी को लेकर चिंता व्यक्त की है। दरअसल 11 वर्षीय लड़की के पिता को भी एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि लड़की के पिता की रिपोर्ट आने के बाद एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा के मानव-से-मानव संचरण की आशंका बढ़ गई है।

क्या हैं एच5एन1?

एच5एन1 यानि बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी जो विश्व में खतरा पैदा कर सकती है। इस महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एच5एन1 वायरस पक्षियों से जानवरो में ट्रांसफर हो रहा हैं, जिसके बाद कुछ जानवरो में इसके संक्रमण की खबर सामने आई हैं और अब इस बीमारी का जानवरों से इंसानो में भी ट्रांसफर होने का खतरा देखा जा रहा हैं। एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि सभी देशों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभी वायरस ट्रांसमिशन का खतरा इंसानों में कम है, लेकिन हम इसका अनुमान नहीं लगा सकते, इसलिए हमें तैयार रहना होगा। WHO ने यह बयान यूके में एच5एन1 के आउटब्रेक के बाद दिया है। दरअसल यूके में कई जानवरों में बर्ड फ्लू के केस देखे जा रहे हैं।

इस देश में देखा गया था पहली बार

बर्ड फ्लू का आगाज़ 1996 के आसपास हुआ था। यह पहली बार चीन में एक घरेलू बत्तख में पाया गया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस बीमारी का पैटर्न खोजने और यह निर्धारित करने के लिए लंबे समय के ऐतिहासिक आंकड़ों देखने की जरूरत है। वे कहते हैं की इसमें यह जानना जरुरी है कि कौन से पक्षी वास्तव में इस वयरस को दुनिया भर में फैला सकते हैं।

बर्ड फ्लू के क्या हैं लक्षण?

ज़्यदातर सूखी ख़ासी, गले में खराश, थकान, सिरदर्द, नाक बहना ठंड लगने का एहसास होना, तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द होना, गले में दर्द होना,नाक से खून बहना और सीने में दर्द इस बीमारी के लक्षण हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद