सूरज का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हुआ अलग, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। सूर्य को लेकर वैज्ञानिकों ने हैरान कर देने वाला दावा किया है। खगोलविदों के अनुसार सूर्य का एक बड़ा हिस्सा अपनी सतह से टूट गया है और अपने उत्तरी ध्रुव के चारों और बंवडर जैसा भंवर बना लिया है। हालांकि वैज्ञानिक यह विश्लेषण करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। इस घटनाक्रम के वीडियो ने अंतरिक्ष समुदाय को हैरानी में डाल दिया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब इसके बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने और एक स्पष्ट तस्वीर पेश करने के लिए इस घटना का विश्लेषण कर रहे हैं।

घटना पर अंतरिक्ष मौसम वैज्ञानिक डॉ. तमिता शकोव ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, सूरज का एक हिस्सा फिलामेंट से अलग हो गया है और उत्तरी ध्रुव के चारों ओर एक विशाल ध्रुवीय भंवर के रूप में घूम रहा है। उन्होंने कहा, यहां पर सूरज के  55 डिग्री से ऊपर के वायुमंडलीय गतिकी को समझने की हम लोगों को जरूरत है।

 

Talk about Polar Vortex! Material from a northern prominence just broke away from the main filament & is now circulating in a massive polar vortex around the north pole of our Star. Implications for understanding the Sun's atmospheric dynamics above 55° here cannot be overstated! pic.twitter.com/1SKhunaXvP

— Dr. Tamitha Skov (@TamithaSkov) February 2, 2023

बता दें, सूर्य के टुकड़े के टूटने से पृथ्वी पर इसका क्या असर होगा इसको लेकर वैज्ञानिकों की कोई स्पष्ट राय नहीं है।  हालांकि, वैज्ञानिक इस दुर्लभ घटना पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं। एक स्पेस वेबसाइट के मुताबिक इससे पहले भी एक शक्तिशाली और फ्लेयर के कारण सात फरवरी को प्रशांत महासागर में शॉर्टवेव रेडियो ब्लैकआउट हुआ था।

Tags

a part of sun breaks offhuge part of the sun breaks offhuge piece of sun breaks offnasa footage of the sunnasa sunnasa sun breaks offnasa sun breaks off videonasa sun footagenasa sun videopart of the sun breaks offpiece of sunpiece of sun breaks offpiece of sun breaks off 2023piece of sun breaks off stuns scientistspiece of sun broke offpiece of sun broke off 2023real footage of the sunsunsun broke off nasathe sun
विज्ञापन