September 19, 2024
  • होम
  • रूस को मिट्टी में मिलाने का खतरनाक प्लान तैयार! कभी भी मिसाइलें छोड़ सकते हैं NATO देश

रूस को मिट्टी में मिलाने का खतरनाक प्लान तैयार! कभी भी मिसाइलें छोड़ सकते हैं NATO देश

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 14, 2024, 2:27 pm IST

नई दिल्ली। रूस को हराने के लिए पश्चिमी देशों ने नया प्लान तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन को ऐसी मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है, जो दूर तक हमला करने में सक्षम हो। अब तक इस पर प्रतिबंध लगा हुआ था लेकिन अब अमेरिका और ब्रिटेन बैन हटाने पर विचार कर रहे हैं।

रूस देगा जवाब

रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि अगर इस तरह से हथियारों के इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाती है तो इसका यही मतलब समझा जाएगा कि NATO रूस के खिलाफ युद्ध में उतर चुका है। ऐसा वो लोग ऐसा करते हैं तो हम इसका जवाब जरूर देंगे।

बहुत कुछ बदल सकता है

व्लामिदिर पुतिन ने एक सरकारी टीवी चैनल पर कहा कि अगर अमेरिका अनुमति देता है तो फिर बहुत कुछ बदल जायेगा। इस हथियारों का इस्तेमाल बिना सैटेलाइट के नहीं की जा सकती। यूक्रेन के पास ऐसी तकनीक नहीं है तो ऐसे में यूरोपीय यूनियन या अमेरिका उनकी मदद कर सकते हैं। सिर्फ NATO सैन्यकर्मियों को इस तरह के मिसाइल सिस्टम्स को ऑपरेट करने आता है।

दिल्ली में जल्द लहराएगा इस्लाम का झंडा, इस आतंकी की धमकी से शाह के छूटे पसीने!

अमेरिका बना रहा खतरनाक प्लान

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को व्हाइट हाउस में इंग्लैंड के पीएम कीर स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हुई बैठक में भी इस बात पर चर्चा हुई। गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि हम रूस के खिलाफ लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी को हटा सकते हैं।

 

 

आह इतना सुंदर! प्रधानमंत्री के घर में नए सदस्य का आगमन, Video देखकर पिघल जाएगा दिल

 

 

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन