नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक्शन के मूड में हैं। ट्रंप प्रशासन लगातार कड़े फैसले ले रहा है। इस बीच मंगलवार को ट्रम्प प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को खुद से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया। सरकार ने इसके लिए 6 फरवरी का वक्त दिया है।

मिलेगा 8 महीने का अतिरिक्त वेतन

अमेरिका की सरकार ने कहा है कि सरकारी नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को 8 माह का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। बता दें कि अमेरिका में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करने वाले कार्मिक विभाग ने कहा है कि भविष्य में सरकारी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

लाखों कर्मचारियों को भेजा गया मेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 20 लाख सरकारी कर्मचारियों को ईमेल भेजा गया है। इस मेल में कहा गया है कि जो भी कर्मचारी अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ेगा उसे 8 महीने का वेतन दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों को 6 फरवरी तक फैसला लेने के लिए कहा गया है। बता दें कि अमेरिका में 30 लाख से ज्यादा सरकारी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप ने मुसलमानों के लिए जारी किया ऐसा फरमान, कांप गए 57 मुस्लिम देश, अब अमेरिका में एंट्री के लिए करना होगा ये काम