मक्का मदीना में अब तक 1300 की मौत, 98 भारतीयों की भी गई जान

Haj Pilgrimage Death: सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रियों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ताजा आकड़ों के मुताबिक प्रचंड गर्मी से अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 98 भारतीय भी शामिल हैं। रविवार को सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद बिन अब्दुर्रहमान अल-जलाजेल ने जानकारी दी कि 1,301 मृतकों में 83 फीसदी अनधिकृत हजयात्री थे, जो हज की रस्म अदा करने के लिए भीषण गर्मी में लंबी दूर की यात्रा पैदल तय करके आये थे।

16 ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द

सऊदी सरकार के दो अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में सबसे ज्यादा मिस्र के नागरिक हैं, जहां 660 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी में इतनी बड़ी संख्या में अनाधिकृत हज यात्रियों की मौत के बाद मिस्र ने बड़ा एक्शन लेते हुए 16 ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इन ट्रैवल एजेंसियों ने अनाधिकृत हज यात्रियों को वहां पहुंचाने में मदद की।

सऊदी में ही दफनाया जाएगा शव

मिस्र के बाद ट्यूनीशिया, इंडोनेशिया , जॉर्डन, भारत और ईरान के नागरिकों की मौत हुई है । जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की मौत हो गई है, उनके शव वापस देश नहीं भेजकर सऊदी में ही दफना दिया जायेगा। गौरतलब है कि सऊदी में ग्लोबल वार्मिंग का असर दिख रहा है। यहां पर तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। मक्का में ग्रैंड मस्जिद की शेड में 51.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

 

रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, सात लोगों की दर्दनाक मौत, दो “आतंकवादी” भी ढेर

Tags

1300 deathsHaj Pilgrimage DeathMecca and Medinaमक्का मदीनासऊदी अरब
विज्ञापन