वो देश जहां पीरियड्स के वक्त महिलाओं को मिलती है काम से छुट्टी

पीरियड या माहवारी में महिलाओं को असहनीय दर्द और परेशानी सहनी पड़ती है, ऐसे में हमारे देश में तो महिलाओं को इस दौरान छुट्टी नहीं मिलती।

लेकिन क्या आप उन देशों को जानते हैं जहां इस दर्दनाक समय में महिलाओं को छुट्टी दी जाती है?

जापान- महावारी के समय महिलाओं को छुट्टी देने में जापान सबसे आगे है. यहां दूसरे विश्वयुद्ध से ही महिलाओं को पीरियड्स लीव दी जा रही है.

ताईवान- इस देश में बाकी मेडिकल लीव के अलावा महिलाओं को पीरियड्स लीव भी दी जाती है.

साउथ कोरिया- यहां भी महिलाओं को पीरियड्स के समय लीव लेने की परमिशन है. यदि कोई कंपनी इस देश में पीरियड्स लीव देने से मना करती है तो उसे कड़ी सजा भी मिल सकती है.

इंडिनेशिया- यहां भी महिलाओं को पीरियड्स लीव दी जाती है, हालांकि इस देश में कम ही महिलाएं इस लीव का इस्तेमाल करती हैं.

जाम्बिया- इस देश में महिलाएं बिना सूचना दिए महिने में एक दिन की पीरियड्स लीव ले सकती हैं.

इसके अलावा इटली, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और चीन में भी महिलाओं को पीरियड्स में लीव की सुविधा मिलती है.