तपतपाती गर्मी से मिली कुछ दिनों की राहत अब खत्म होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी आज के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में तापमान का आंकड़ा आज 38 डिग्री छू सकती है।वहीं अगले एक दो दिन में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकती है। आज से दोपहर में 10-15 किमी/घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की आशंका भी भारतीय मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो रात में तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है

बिहार के 19 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का सिलसिला आज भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में आज तेज बारिश और आंधी की सम्भावना व्यक्त की है। बिहार के पांच जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
झारखण्ड के कुछ हिस्सों में भी आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।कल दोपहर बाद राजधानी रांची समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से राज्य का मौसम सुहावना हो गई है।

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान भरिया मौसम विभाग ने लगाया है राजधानी लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। वही दोपहर के समय 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त किया गया है। आगरा समेत कई जिलों में तापमान चढ़ने की संभावना।
राजस्थान में गर्मी से राहत नहीं, हिमाचल में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है, जहां 19 अप्रैल तक लू की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 15 से 18 अप्रैल के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश में ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के हो सकते हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज़ आंधी, बिजली चमकने, ओले गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read Also: करणी सेना को कुकर्मी बताने वाले सपा नेता हरीश मिश्रा भेजे गए जेल, पहले हुई कुटाई अब खा रहे हवालात की हवा