• होम
  • Viral
  • Viral Love Story : एक घंटे में हुआ प्यार तो युवक ने रचा ली शादी!

Viral Love Story : एक घंटे में हुआ प्यार तो युवक ने रचा ली शादी!

पटना: “आए हम बाराती बारात लेकर जायेंगे, हम तुमको साथ लेकर जाएंगे….” आपने भी हिंदी फिल्म का यह गाना कभी न कभी तो ज़रूर सुना होगा। आज भी शादी वगैरह के माहौल में यह गाना हमेशा सुनने को मिल जाता है। वहीं भागलपुर के एक लड़के ने इस गाने को सही साबित कर दिखाया। दरअसल, […]

Viral Love Story : एक घंटे में हुआ प्यार तो युवक ने रचा ली शादी!
inkhbar News
  • May 25, 2023 8:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

पटना: “आए हम बाराती बारात लेकर जायेंगे, हम तुमको साथ लेकर जाएंगे….” आपने भी हिंदी फिल्म का यह गाना कभी न कभी तो ज़रूर सुना होगा। आज भी शादी वगैरह के माहौल में यह गाना हमेशा सुनने को मिल जाता है। वहीं भागलपुर के एक लड़के ने इस गाने को सही साबित कर दिखाया। दरअसल, इन दिनों हर तरफ भागलपुर में हुई एक शादी की चर्चा है। आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं:

➨ पहली नज़र में हो गई आंखें चार

दरअसल, मुंबई का रहने वाला एक युवक जो भागलपुर अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। युवक आया तो शादी अटेंड करने था। लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि एक घंटे में ही उसकी खुद की भी शादी हो गई। जी हां, युवक जब अपने दोस्त बाराती के साथ लालू चक पहुंचा तो उसने दुल्हन की एक सहेली को देखा और बस उसे देखता ही रह गया। आलम ऐसा है कि हर कोई इस जोड़ी को अपना आशीर्वाद दे रहा है।

 

➨ “चट मंगनी पट ब्याह” वाली बात हुई सच

प्रेम (love) शब्द को सुनते ही हर किसी के दिल में एक अजीब सा शोर होने लगता है। प्यार कब और किससे हो जाए, इस बारे में तो कुछ भी कह पाना मुश्किल है। ऐसा मामला भागलपुर का है। जहां इशाकचक इलाके में एक शादी में आए युवक को पहली नजर में प्यार जो गया। वो भी दुल्हन की एक सहेली से। इस घटना को जानने के बाद आप भी यही कहेंगे कि वाकई प्यार अंधा होता है। फिर दुल्हन की सहेली खुशबू दूल्हे के रिश्तेदार देवीलाल से मिली और दोनों ने अपने प्यार का इज़हार कर दिया।

 

➨ फर्स्ट लुक से लेकर शादी तक का सफर

दोनों का प्यार बुलेट ट्रेन से भी तेज था। आखें चार होने पर लड़के ने तुरंत लड़की से पूछा क्या तुम मुझसे शादी करोगी लड़की ने तुरंत हां कर दी। गुरुवार को दोनों ने भागलपुर में शादी कर ली। जब दोनों से पूछा गया कि क्या प्लान है तो दोनों ने जवाब दिया कि अब साथ जीएंगे और साथ ही मरेंगे।

यह जोड़ी पहली नजर में प्यार साबित हुई। दोनों शादी कर बेहद खुश हैं। शादी में आने से पहले देवीलाल ने शायद ही सोचा होगा कि किसी रिश्तेदार की शादी में उन्हें कोई जीवनसाथी मिलेगा और इस तरह उनकी शादी हो जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक