• होम
  • Viral
  • शेर और शेरनी के बीच की खूनी जंग का वीडियो वायरल, अंत में देखें किसकी हुई जीत

शेर और शेरनी के बीच की खूनी जंग का वीडियो वायरल, अंत में देखें किसकी हुई जीत

Trending News: जंगल का राजा शेर जब दहाड़ता है तो वहां रहने वाले सारे जानवर खामोश हो जाते हैं। जब वह किसी जानवर के पीछे शिकार के लिए दौड़ता है तो फिर उसका बचना मुश्किल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेर खुद जंगल की रानी शेरनी से डरता है। शेरनी शेर से कम […]

शेरे और शेरनी
inkhbar News
  • April 12, 2024 11:11 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

Trending News: जंगल का राजा शेर जब दहाड़ता है तो वहां रहने वाले सारे जानवर खामोश हो जाते हैं। जब वह किसी जानवर के पीछे शिकार के लिए दौड़ता है तो फिर उसका बचना मुश्किल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेर खुद जंगल की रानी शेरनी से डरता है। शेरनी शेर से कम नहीं होती है। अगर वो आपे से बाहर हुई तो उसे रोकना मुश्किल है। इन दिनों एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें शेर और शेरनी आपस में भीड़ जाते हैं।

 

देखिए लड़ाई की वीडियो-

किसकी हुई जीत

वीडियो में दिख रहा है कि शेर दबे पैर एक गड्ढे की तरफ जा रहा है। गड्ढे में पहले से ही शेरनी बैठी रहती है। जब उसे शेर दिखता है तो वो उस पर झपट पड़ती है। शेरनी का हमला इतना तेज होता है कि शेर एकदम से घबरा जाता है। अंत में शेर शेरनी से हार जाता है। दरअसल शेर शेरनी के बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। जब शेरनी को इस बात का अहसास होता है तो वो शेर से अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हमला कर देती है। गुस्से में शेरनी शेर से भी ज्यादा खतरनाक नजर आती है।

वीडियो पर अब तक 2.3M व्यूज

बता दें कि इस क्लिप को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर कहता है कि इसे देखने के बाद वो गलती से भी अपनी पत्नी से बहस नहीं करेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा हाल इंसानों की दुनिया में भी है। इस वीडियो पर अब तक 2.3M व्यूज आ चुके हैं।