• होम
  • Viral
  • 5 पत्नियों के साथ रहता है ये शख्स, यूं देता है सबको समय

5 पत्नियों के साथ रहता है ये शख्स, यूं देता है सबको समय

नई दिल्ली। आपने बहुत लोगों को देखा होगा जो शादी ही नहीं करना चाहते और कई तो ऐसे हैं, जो सिर्फ एक शादी से संतुष्ट नहीं होते। ऐसा ही एक शख्स के साथ भी है, जो अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस शख्स की 5 बीवियां (1 husband […]

1 husband 5 wives
inkhbar News
  • June 2, 2024 9:29 am Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

नई दिल्ली। आपने बहुत लोगों को देखा होगा जो शादी ही नहीं करना चाहते और कई तो ऐसे हैं, जो सिर्फ एक शादी से संतुष्ट नहीं होते। ऐसा ही एक शख्स के साथ भी है, जो अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस शख्स की 5 बीवियां (1 husband 5 wives) हैं। लोग उसको ट्रोल करते हैं लेकिन ये 6 लोग एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और अक्सर लोग उस आदमी से पूछते हैं कि वो अपनी पांचों पत्नियों के साथ कैसे वक्त बिताता है?

10 बच्चे भी हैं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैरेट फैमिली (Barrett family) सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती है। इस परिवार में 1 पति है और 5 पत्नियां हैं। सभी पत्नियां केवल पति से ही रिलेशन में हैं, आपस में नहीं हैं। वो सभी खुद को ‘सिस्टर वाइफ्स’ बताती हैं। वहीं 5 बीवियों से शख्स के 10 बच्चे भी हैं और एक पति होने के बावजूद पत्नियां एक दूसरे से बिल्कुल भी जलती नहीं हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ वीडियोज शेयर करती हैं।

क्या कहती हैं पत्नियां?

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर फैमिली ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें पति ने बताया कि उसकी 5 पत्नियां, 5 अलग-अलग वाइब वाली हैं। वहीं महिलाओं ने वीडियो में कहा कि वो अपनी जिंदगी में किसी भी दूसरे मर्द को नहीं चाहतीं, वो इसी बात से खुश हैं कि उनका एक ही पति है और उनका मानना है कि इतनी पत्नियां होने की वजह से उनका पति कभी किसी और महिला के प्यार में नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-

गिरगिट से भी तेज रंग बदलता है ये ऑक्टोपस, पानी के भीतर का ये नजारा देख हैरान रह जाएंगे