September 17, 2024
  • होम
  • दुल्हन की विदाई हुई रॉकेट से, चौंका देने वाले वीडियो पर लोगों ने कहा-'क्या वादा रहा'

दुल्हन की विदाई हुई रॉकेट से, चौंका देने वाले वीडियो पर लोगों ने कहा-'क्या वादा रहा'

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : August 30, 2024, 8:56 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर क्रिएटिव लोगों अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करते रहते है। सोशल मीडिया पर कई टैलेंटेड लोग देखने को मिल ही जाते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो पहले हैरान करते हैं और फिर आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इसमें दुल्हन की विदाई रॉकेट से दिखाई गई है। आप देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन को रॉकेट पर बैठाकर विदा किया जा रहा है। इस वीडियो को शानदार एडिटिंग के जरिए तैयार किया गया है। इसे देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा हो जो अपनी हंसी रोक पाए।

दुल्हन की रॉकेट वाली विदाई

लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले यह वीडियो गुजरात का है। इस वीडियो में शादी का माहौल दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक, शादी संपन्न हो चुकी है और अब बारी है दुल्हन की विदाई की। लेकिन तभी फ्रेम में कुछ ऐसा नजर आता है, जिसे देखने के बाद हर कोई उत्सुक हो जाता है। दरअसल, दुल्हन का परिवार उसे दूल्हे के साथ कार या प्लेन से नहीं बल्कि रॉकेट से विदा करने की योजना बनाता है। इस क्रम में वे दूल्हा-दुल्हन को रॉकेट पर बैठाकर लॉन्च करते हैं। देखते ही देखते दूल्हा-दुल्हन हवाई सफर पर निकल पड़ते हैं।

 

यूजर्स का मजेदार कमेंट

यह वीडियो सोशल मिडिया एक्स पर @TheFigen_ के हैंडल से शेयर किया गया हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है और कमेंट सेक्शन में जम कर हंसी के फव्वारे उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ यह खोज सिर्फ भारत में ही मुमकिन है, दूसरे ने लिखा- ‘मुझे इंतजार है इस वीडियो के दूसरे पार्ट का’। तो तीसरे यूजर ने लिखा-पत्नी को चाँद की सैर करवाने का वादा निभा रहा है।

 

यह भी पढ़ें :-

सड़क पर दिखा शेर, लोगों ने दिखाया रास्ता, बब्बर ने कहा-‘बाय’

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन