September 19, 2024
  • होम
  • गांधी नहीं होते तो छोले बेच रहे होते राहुल! पाकिस्तानी मीडिया में कांग्रेस नेता की भयंकर बेइज्जती

गांधी नहीं होते तो छोले बेच रहे होते राहुल! पाकिस्तानी मीडिया में कांग्रेस नेता की भयंकर बेइज्जती

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 17, 2024, 10:25 am IST

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका दौरे पर गए थे। राहुल अमेरिका में तीन दिनों तक रुके। इस दौरान उनके कई बयान चर्चा में रहे। राहुल गांधी ने अमेरिका में कई विवादित बयान दिए। उनके बयानों की न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी खूब चर्चा हुई। नेता विपक्ष का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

छोले बेच रहे होते राहुल

वीडियो पाकिस्तान के एक पत्रकार कमर चीमा के शो का है। कमर चीमा पाकिस्तान के एक राजनीतिक टिप्पणीकार भी माने जाते हैं। वो अमेरिका के एक पॉलिटीसीएन साजिद तेहरार से अपने शो में बात कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे की बात की जाती है। जहां दोनों एक नेता विपक्ष के तौर पर राहुल के बयानों की निंदा करते दिखते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को भारत विरोधी बताया। साथ ही ये भी कहा कि राहुल के नाम के साथ गांधी नहीं होता तो ये कही जाकर छोले बेच रहे होते।

राहुल का विवादित बयान

बता दें कि अपने अमेरिकी दौरे के दौरान राहुल गांधी ने भारत में अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया था। राहुल ने कहा था कि भारत में सिखों को गुरुद्वारों में नहीं जाने दिया जाता है। उनके कड़ा और पगड़ी पहनने की इजाजत भी नहीं है। ऐसी स्थिति बाकी धर्मों की भी है। देश में हर तरफ गरीबी है। हिन्दू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करते हुए राहुल ने कहा कि देवता भगवान नहीं होते हैं।

 

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या कर बैठे नीतीश, लालू-तेजस्वी सब रह गए हैरान!

PM मोदी के बर्थडे पर खाना, होटल, ज्वेलरी और कपड़ों पर भारी छूट, आज मुफ्त में मिलेगी ऑटो रिक्शा की राइड

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन