September 8, 2024
  • होम
  • पूरे 122 करोड़ में बिकी गाड़ी की एक नंबर प्लेट! वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

पूरे 122 करोड़ में बिकी गाड़ी की एक नंबर प्लेट! वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : April 10, 2023, 5:49 pm IST

नई दिल्ली: सही पढ़ रहे हैं…! खबर या हेडलाइन में कुछ भी गलत नहीं है। दरअसल, एक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन प्लेट 122 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिकी है। इतनी अधिक कीमत में बिकने के बाद इस बोर्ड ने पिछले सारे विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए। आपको बता दें,यह एक VIP बैज है जिस पर सिर्फ एक अक्षर और नंबर है। गाड़ी का नंबर P7 है। इतना छोटा इसे पढ़ने के बाद कोई भी इस नंबर को हमेशा के लिए याद रख सकता है।

 

➨ कहां?

जैसा कि प्लेट के नंबर से साफ़ पता चल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE)। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के प्रधान मंत्री और उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने “1 बिलियन मील एनवेलप” नामक एक अभियान शुरू किया है। इसके जरिए दुनिया का सबसे बड़ा रमजान फूड फंड जुटाया जाएगा।

 

➨ नीलामी में क्या-क्या हुआ?

इसका मकसद भूख से लड़ने के दुनिया का साथ देना है। इसी के तहत नीलामी का आयोजन किया गया। चैरिटी नीलामी जिसे “Most Noble Numbers” कहा गया। इस अनूठी नीलामी में कई अलग-अलग VIP प्लेटें नीलामी के लिए रखी गई थीं। इसमें कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। बताया गया कि टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव भी नीलामी में आए थे।

 

 

➨ बोली लगनी शुरू हुई

P7 नेमप्लेट के लिए बोली 33 करोड़ रुपये से शुरू हुई है। धीरे-धीरे राशि बढ़ती गई और अंत में यह नंबर प्लेट 122 करोड़ में बिकी। इस नंबर प्लेट को खरीदने वाले का नाम अभी तक अज्ञात है। रिपोर्ट के मुताबिक, खरीदार गुमनाम रहना चाहता था। लेकिन उन्होंने सबसे महंगी लाइसेंस प्लेट खरीदने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 2008 की शुरुआत में, अबू धाबी लाइसेंस प्लेट लगभग 116 करोड़ रुपये में बेची गई थी। उनका नंबर 1 था। यह रिकॉर्ड इस बार P7 ने तोड़ा। नीलामी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लगता है नंबर दुबई का है… और कहां का हो सकता है?

 

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन