Inkhabar logo
Google News
UP Nikay chunav Result : 17 सीटों पर आए शुरुआती रुझान, जानिए केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा

UP Nikay chunav Result : 17 सीटों पर आए शुरुआती रुझान, जानिए केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा

UP Nikay chunav Result, लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के 760 निकायों के लिए शुरुआती रुझान आना शुरू हो चुके हैं। बता दें, राज्य में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 4 और 11 मई को हुआ था। नगर निकाय चुनावों में 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार मैदान में है। इस बीच Inkhabar के साथ जानिए यूपी निकाय चुनाव के शुरुआती रुझान –

17 सीटों पर आए शुरुआती रुझान

यूपी निकाय चुनाव की 17 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा और तीन पर सपा आगे चल रही है। वहीं बसपा का खाता अभी तक नहीं खुला है। बता दें, मेरठ से जहां सीमा यादव तो वहीं मुरादाबाद से सैयद रईसुद्दीन आगे चल रही है। इसके अलावा बाकी 15 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सभी सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है।

केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट

इस रुझानों के क्रम के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि परिणाम बीजेपी के पक्ष में होंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि – यूपी नगर निकाय और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

UP नगर निकाय और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक़ जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा,

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 13, 2023

Tags

bjpkeshav prasad mauryanagar nikay chunav resultnagar nikay chunav result 2023nagar nikay chunav up 2023nikay chunav result 2023spUP Chunav 2023up chunav resultup chunav result 2023up electionup election 2023up election resultup election result 2023UP Municipal Election Resultup nagar nigam election result 2023up nagar nikay election 2023up nagar nikay election resultup nagar nikay election result 2023UP Nikay Chunav 2023up nikay chunav resultयूपी चुनावयूपी चुनाव 2023यूपी चुनाव परिणामयूपी नगर निकाय चुनाव 2023यूपी नगर निगम चुनाव परिणाम 2023
विज्ञापन