September 19, 2024
  • होम
  • प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा क्या करती हैं? मामा राहुल की हैं चहेती

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा क्या करती हैं? मामा राहुल की हैं चहेती

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 11, 2024, 4:12 pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राजनीति में ख़ासी सक्रिय देखी जाती हैं लेकिन उनके पति और बच्चे पॉलिटिक्स से दूर हैं। हालांकि रॉबर्ट वाड्रा समय-समय पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाता चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। प्रियंका के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। लड़के का नाम रेहान राजीव वाड्रा है जबकि बेटी का नाम मिराया वाड्रा।

क्या करती हैं मिराया वाड्रा

रेहान 23 साले के हैं जबकि मिराया 22 की है। इस बार के लोकसभा चुनाव में दोनों भाई बहनों ने पहली बार वोट डाला था। आइए जानते हैं प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा के बारे में, जो राहुल गांधी की चहेती हैं। मिराया मीडिया में कम दिखाई देती हैं। मिराया का जन्म 24 जून 2002 को हुआ। एक रिपोर्ट के अनुसार, मिराया वाड्रा एक राज्य स्तरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। मिराया ने देहरादून के वेलहम गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई कर रखी है। फिलहाल वो इंस्‍ट्रक्‍टर लेवल डाइविंग कोर्स कर रही हैं।

खेलों में खूब दिलचस्पी

मिराया वाड्रा को खेलों में बहुत दिलचस्पी है। मिराया के टूर्नामेंट में प्रियंका और रॉबर्ट भी शिरकत करते हैं। मिराया 2016 में चर्चा में आई थीं जब वो बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा ली थीं। रिहाना को नेचर काफी पसंद है। वो हरे-भरे जगहों पर घूमना पसंद करती हैं।

 

शिमला में अवैध मस्जिद हटाने को लेकर हिन्दुओं ने काटा बड़ा बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस के छूटे पसीने

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन