September 28, 2024
  • होम
  • top news
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021:

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो गया है। नतीजों में श्रुति शर्मा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद दूसरा स्थान अंकिता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गामिनी सिंघला रही है। फाइनल रिजल्ट में इस बार कुल घोषित चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 685 है। वहीं, 80 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयन के लिए रिकमंड भी किया गया है। बताया जा रहा है कि अभी फिलहाल एक अभ्यर्थी का रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है।

टॉप 10 अभ्यर्थियों के नाम

पहला स्थान- श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकित अग्रवाल
तीसरा स्थान- गामिनी सिंगल

चौथा स्थान- ऐश्वर्या वर्मा
पांचवा स्थान- उत्कर्ष द्विवेदी
छठवां स्थान- यक्ष चौधरी
सातवां- सम्यक सा जैनी
आठवां स्थान- इशिता राठी
नौवां स्थान- प्रीतम कुमार
दसवां स्थान- हरकीरत सिंह रंधावा

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी और उसके परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। जिसके बाद मुख्य परीक्षा 7 जनवरी से 16 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई थी। और इसके परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। आखिरी में साक्षात्कार परीक्षा का दौर था जो अप्रैल महीने की 5 तारीख से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ था।

जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

सबसे पहले यूपीएससी (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

इसके बाद होमपेज पर यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2021- अंतिम परिणाम पर क्लिक करें।

फिर चयनित उम्मीदवारों के विवरण के साथ एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।

उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

यह पढ़े-

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम, जिसमें उलझ गए लालू, इन मामलों में पहले ही लटक रही है तलवार

Tags