नई दिल्ली। छावा मूवी के रिलीज के बाद से औरंगजेब को लेकर विवाद बढ़ा हुआ है। कुछ लोग औरंगजेब की क्रूरता सामने लेकर आ रहे हैं तो कुछ लोग उसकी महानता गिनाने में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ में कसीदे गढ़े थे लेकिन अब चौतरफा आलोचना होने पर उन्होंने सफाई दी है।

मांगनी पड़ गई माफ़ी

अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वो क्रूर शासक नहीं है। वो एक अच्छा शासक था। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी-शिवसेना ने इसे देशद्रोह बताया। इस मामले में अबू आजमी पर केस भी हो गया है। हालांकि विवाद बढ़ता हुआ देखकर उन्होंने माफ़ी मांग ली है। अबू आजमी ने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर परोसा गया। मैं तो सिर्फ इतिहासकारों की बातों को दोहरा रहा था। किसी की भावना को ठेस पहुंची हो तो अपना बयान वापस लेता हूँ।

औरंगजेब को नहीं मिटा सकते

बता दें कि कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने भी औंरगजेब की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुग़ल बादशाह औरंगजेब आतताई नहीं था बल्कि अखंड भारत का निर्माता था। उसने अखंड भारत को बनाया । 49 सालों तक भारत पर राज किया। कैलाश मानसरोवर से लेकर म्यांमार तक भारत को जोड़ा। कोई फिल्म भारत से औरंगजेब को नहीं मिटा सकती.

 

ट्रम्प ने भारत के खिलाफ किया बड़ा ऐलान, हिंदुस्तानी सामान पर 2 अप्रैल से लगाएगा रेसिप्रोकल टैरिफ

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रोज हो रही इफ्तार पार्टी, मुसलमान मनाएंगे ईद, हिंदू छात्रों को नहीं मिली होली मनाने की इजाजत

जीने की शक्ति नहीं, रात में सो नहीं पाता…बीवी से परेशान जवान का लेटर देख रह जाएंगे दंग