September 20, 2024
  • होम
  • Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ से गुजरे वायुसेना के 45 विमान, आसमान में गरजे राफेल-सुखोई-प्रचंड

Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ से गुजरे वायुसेना के 45 विमान, आसमान में गरजे राफेल-सुखोई-प्रचंड

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 26, 2023, 12:58 pm IST

नई दिल्ली। आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकली। इस परेड में भारत के स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत नजर आई। आज कर्तव्य पथ पर आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक जैसे घातक हथियारों ने भारतीय सेना के शौर्य को दिखाया, तो वहीं प्रचंड, राफेल और सुखोई विमानों की उड़ान ने भारतीय वायुसेना की शक्ति को प्रदर्शित किया। राज्यों की झांकियों ने भी दुनिया को भारत की सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाई। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से देश का नेतृत्व किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

कर्तव्य पथ पर निकली 23 झांकियां

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर 23 झांकियां निकली। इनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से 6 झांकियां कर्तव्य पथ पर चलीं। ये झांकियां देश की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती हैं।

नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी

देश आज अपने 74वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मौजूद रहे।

PM मोदी और शाह ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बार का यह गणतंत्र दिवस काफी विशेष है क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मना रहे हैं। वहीं, गृह मंत्री शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन