• होम
  • top news
  • Rahul Gandhi: प्रतिबंधों के बीच आज मणिपुर से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Rahul Gandhi: प्रतिबंधों के बीच आज मणिपुर से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस आज यानी रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेगी, जिसके माध्यम से उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को केंद्र बिंदु में लाया जाए। यह यात्रा 13 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के पास […]

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • January 14, 2024 8:09 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली। कांग्रेस आज यानी रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेगी, जिसके माध्यम से उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को केंद्र बिंदु में लाया जाए। यह यात्रा 13 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के पास थोबल से शुरू होगी जो मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में समाप्त होगी।

कांग्रेस ने क्या कहा?

वहीं कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 110 जिलों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करीब 6,700 किमी की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा अधिकतर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। आपको बात दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।

लोगो किया था जारी

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो शनिवार (6 दिसंबर) को जारी किया था। इस लोगो के दो हिस्से हैं जिस पर लिखा है “भारत जोड़ो न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक”। बता दें कि इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगे के कलर से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले रंग में “मिलने तक” को लिखा गया है।