Punjab Elections 2022 संबंधित खबरें औरंगजेब को बाप बता रहे सपा नेता की निकल गई हेकड़ी, लिया गया ऐसा एक्शन माफ़ी मागंते घूम रहे अखिलेश के चहेते भारत नहीं आएगा शहजादी का शव, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार, जानें पूरी बात रेखा गुप्ता को दिल्ली CM बनाने के तीन कारण, उनकी ताजपोशी की […]
Punjab Elections 2022
नई दिल्ली, पंजाब की मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद पिछड़ी नज़र आ रही हैं.
साल 2022 में हो रहे पांच राज्यों के चुनावों में उत्तरप्रदेश के बाद पंजाब के नतीजों पर सभी की नज़र तिकी हुई है. इसके पीछे कई कारण हैं. इस किसान आंदोलन, कांग्रेस की अंदरूनी उठापटक से लेकर आम आदमी पार्टी के पंजाब में जमते पैरों ने पंजाब की सियासी भट्टी को इस साल काफी गर्म रखा.
बनते बिगड़ते समीकरणों के कारण भी पंजाब की राजनीती इस समय काफी ख़ास है. सबसे ज़्यादा रोचक मानें जाने वाले प्रदेश उत्तरप्रदेश के चुनावों के बाद सभी नज़रे पंजाब के नतीजों को देख रही है. पिछले चुनावों में कांग्रेस को 10 वर्षों के बाद सत्ता का स्वाद चखने को मिला. जहां कांग्रेस के बाद बाकि पार्टियों को पीछे धकेलते हुए पंजाब की विधानसभा में विपक्ष के तौर पर आम आदमी पार्टी उभरी. इसे एक उपलब्धि के तौर पर ही देखा गया. क्योंकि अब तक जैसे राजनितिक इतिहास पंजाब का रहा उसने किसी और पार्टी को अपने विधानी रण में जगह नहीं दी.