September 8, 2024
  • होम
  • 'द केरला स्टोरी' के प्रोड्यूसर को फांसी दे देनी चाहिए, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान

'द केरला स्टोरी' के प्रोड्यूसर को फांसी दे देनी चाहिए, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान

मुंबई। द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर देश में चर्चा जोरों पर हैं। इस फिल्म को लेकर राजनीति भी तेज हो गई हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे विपक्ष शासित राज्यों में इसे बैन भी कर दिया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि द केरला स्टोरी फिल्म बनाने वाले को सार्वजनिक रूप से फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

बकौल एनसीपी नेता यह फिल्म केरल को बदनाम कर रही है। फिल्म में 32000 लड़कियों के धर्मांतरण को दिखाया गया है, जबकि हकीकत में आंकड़ा सिर्फ 3 है।

भाजपा ने किया फिल्म का समर्थन

बता दें कि सुदीप्तो सेन द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म केरल में महिलाओं के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। ये फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा देश के कई राज्यों में लोग इस फिल्म का जमकर विरोध करते नजर आ रहे हैं। वहीं भाजपा के कई नेताओं ने इस फिल्म को सही ठहराया है।

यूपी और एमपी में फिल्म टैक्स फ्री

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर यह निर्णय उन्होंने नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए लिया है। इसके अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी अभी तक ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया था जिक्र

गौरतलब है कि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म केरल में चल रही आंतकी साजिश का खुलासा करती है। कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया है। ये देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवत्ति के साथ खड़ी है।

‘The Kerala Story’ के क्रू मेंबर को मिली धमकी, फिल्म देखकर कही ये बात

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन