Parkash Singh Badal: चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि मंगलवार देर रात शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई राजनेताओं बादल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वहीं, केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये कहा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक दिग्गज हस्ती थे। दरअसल वे एक उल्लेखनीय राजनेता थे, प्रकाश सिंह बादल ने हमारे देश के लिए कई योगदान दिए है। उन्होंने पंजाब की भूमि के लिए अधिक परिश्रम किया और साथ ही कठिन वक्त में राज्य को सहारा दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, परन्तु देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। प्रकाश सिंह बादल का निधन एक शून्य छोड़ गया है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

यह भी पढ़ें-

Ateeq-Ashraf Murder: आखिरी बार 7-8 दिन पहले घर आया था आरोपी लवलेश तिवारी, पिता ने कहा हमसे कोई मतलब नहीं

बड़ा माफिया बनना चाहते थे तीनों शूटर्स, पहले भी किए थे कई सारे मर्डर, जानिए अतीक को मारने वालों की कुंडली

Tags

" Punjab News"chandigarh newschandigarh-generalNews in HindiParkash Singh Badalpay tributePM modiPM Modi pays tribute to Parkash Singh BadalPrakash Singh BadalPunjab news hindi news
विज्ञापन