Inkhabar logo
Google News
चंद्रयान के बाद जी20 की सफलता ने लोगों की खुशी को किया दोगुना, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

चंद्रयान के बाद जी20 की सफलता ने लोगों की खुशी को किया दोगुना, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से लेकर जी20 के सफल आयोजन तक पर बात की। बता दें कि आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 105वां एपिसोड था। जी20 के सफल आयोजन के बाद ये पहला मन की बात कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि किस तरह उन्हें भारत के कोने-कोने से संदेश मिल रहे हैं।

करोड़ों लोगों ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग

पीएम मोदी ने कहा कि एक बार फिर से मुझे अपने देश की सफलता को साझा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इन दिनों सबसे मुझे ज्यादा संदेश चंद्रयान-3 की लैंडिंग और दिल्ली में जी20 के सफल आयोजन को लेकर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे समाज के हर हिस्से और हर वर्ग से ढेरों संदेश मिले हैं। करोड़ों लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने इस पूरी घटना को देखा। अपने में ही यह एक रिकॉर्ड है।

‘चंद्रयान-3 महा क्विज’ का किया जिक्र

पीएम मोदी ने मनकी बात में कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता दिखाती है कि इस मिशन से लोगों को कितना लगाव है। उन्होंने कहा कि इस मिशन की सफलता के बाद देश में एक कॉम्पिटिशन भी चल रहा है, जिसका नाम ‘चंद्रयान-3 महा क्विज’ है। उन्होंने बताया कि इस कॉम्पिटिशन में अब तक 15 लाख लोगों ने भाग लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इस महा क्विज में हिस्सा लें, क्योंकि इसे खत्म होने में अभी छह दिन बचे हुए हैं.

चंद्रयान और जी20 की सफलता ने खुशी को किया दोगुना

अपने रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जिस तरह से जी20 का आयोजन सफल रहा है, उसने हर देशवासी की खुशी को दोगुना किया है। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम तो अपने आप में ही एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने जी20 में अफ्रीकन यूनियन को सदस्य बनाकर अपना लोहा मनवाया है। बता दें कि अफ्रीकन यूनियन 51 अफ्रीकी देशों का समूह है, जिसे दिल्ली में आयोजित हुए जी20 सम्मेलन में इस ग्रुप का सदस्य बनाया गया।

Tags

Mann Ki Baatmann ki baat 104 episodeMann Ki Baat Highlightsmann ki baat highlights todayMann Ki Baat NewsMann ki Baat Shownarendra modipm modi mann ki baatpm modi mann ki baat todayपीएम मोदी का रेडियो शोपीएम मोदी मन की बातमन की बातमन की बात कार्यक्रम
विज्ञापन