नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल(PM Modi) को सब पता है। यूजर्स किसी भी जानकारी के लिए सबसे पहले गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के शुरुआती दिनों में तमिलनाडु, केरल के साथ-साथ लक्षद्वीप का भी दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में मौजूद बीच पर फुर्सत के कुछ पल गुजारे।
जानकारी दे दें कि हाल ही में, प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप(PM Modi) का दौरा किया और उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी कुछ तस्वीरें साझा की गईं, जिनमें वे स्नॉर्कलिंग करते और लक्षद्वीप के बीच पर टहलते नजर आए। इन तस्वीरों को देखने के बाद किसी का भी मन इस खूबसूरत द्वीप पर जाने और वहां की सुंदरता का आनंद उठाने का करेगा।
बता दें कि पीएम मोदी कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन करने और कई विकासात्मक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने आईलैंड की सुंदरता का आनंद लिया और यात्रियों से इसे देखने का आग्रह किया। इसे लक्षद्वीप के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बता दें कि अगर वायरल तस्वीरों के साथ पीएम मोदी की अपील वास्तव में भारतीयों को लक्षद्वीप की यात्रा के लिए प्रेरित करती है, तो इसका सीधा नुकसान मालदीव को होगा। यह तथ्य है कि लक्षद्वीप मालदीव की तुलना में बहुत सस्ता है, लागत के प्रति संवेदनशील भारतीय यात्रियों को भारी प्रोत्साहन देगा। इसका सबसे अधिक नुकसान मालदीव पर होगा, एक ऐसा देश जो की अपनी अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन पर बहुत अधिक निर्भर करता है।
यह भी पढ़े: West Bengal: ईडी अधिकारियों पर हमले का मामला गरमाया, TMC नेता शाहजहां गिरफ्तार