ऑस्ट्रेलिया में अब खालिस्तानियों पर होगा एक्शन! PM अल्बनीज ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया भरोसा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम नरेंद्र मोदी को भरोसा दिया है कि उनकी सरकार ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक संगठनों के खिलाफ एक्शन लेगी। पीएम मोदी के निमंत्रण पर 8 से 11 मार्च तक भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार ऑस्ट्रेलिया में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी जरुरी कदम उठाएगी। यह जानकारी भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए दी है।

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा

विदेश सचिव ने बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के सामने भारतीय समुदाय और मंदिरों को निशाना बनाने वाली हिंसा और तोड़-फोड़ की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि यह खेद का विषय है कि पिछले कुछ हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया से नियमित रूप से मंदिरों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें भारत में सभी को चिंतित करती हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने दिलाया भरोसा

विदेश सचिव ने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार देश में शांति और सद्भाव के लिए जरुरी कदम उठाएगी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को भारतीय समुदाय की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके अलावा दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यूक्रेन में संघर्ष और मानवीय स्थिति के बारे में भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन से शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अत्यधिक मानवीय पीड़ा की वजह बन रहा है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

albanesealbanese in indiaanthony abaneseAnthony Albaneseanthony albanese in indiaanthony albanese indiaanthony albanese india visitanthony albanese to visit indiaanthony albanese visit indiaanthony albanese visits indiaantony albaneseaustralia pm anthony albaneseJoint Statement by PM Modi and Albanesenarendra modi anthony albanesepm albanesePM Albanese-PM Modipm anthony albanesePM Anthony Albanese India visitPM modipm modi and pm albanese press meetpm modi anthony albanese meetpm modi pm albanese pcpm modi with albaneseun security councilप्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी भारत यात्राप्रधानमंत्री मोदीप्रधानमंत्री मोदी और अल्बनीस संयुक्त बयानसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
विज्ञापन