महाराष्ट्र: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, राहुल के साथ किया कदमताल

भारत जोड़ो यात्रा:

मुंबई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त महाराष्ट्र में है। आज सुबह राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा अकोल जिले से शुरू हुई। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी यात्रा में शामिल हुए हैं। तुषार राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में कदमताल करते हुए नजर आए हैं।

देश को बचाने फिर आए गांधी-नेहरू

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज राहुल गांधी और तुषार गांधी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों हाथ पकड़कर यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कांग्रेस पार्टी ने लिखा है कि इतिहास गवाह है कि हमेशा संकट में घिरे देश को बचाने के लिए गांधी और नेहरू साथ आते हैं।

आज #BharatJodoYatra में महात्मा गांधी के प्रपौत्र श्री तुषार गांधी शामिल हुए।

वैसे भी इतिहास गवाह है- संकट में घिरे देश को बचाने गांधी-नेहरू हमेशा साथ आए हैं। pic.twitter.com/uzj4zMRWny

— Congress (@INCIndia) November 18, 2022

बॉलीवुड का लगातार मिल रहा है साथ

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ मिल रहा है। कल अभिनेत्री रिया सेन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हैं। रिया ने राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक यात्रा की। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई।

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी हिस्सा लिया था

बता दें कि इससे पहले जब भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में थी तब अभिनेत्री पूजा भट्ट इसमे शामिल हुई थी। पूजा ने क ट्वीट में बताया था कि उन्होंने लगभग 10 किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र आने के बाद टीवी अभिनेता सुशांत सिंह भी इसमें शामिल हुए थे।

यात्रा ने तय किया 1550 किमी का सफर

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के 17 दिन पूरे हो चुके हैं। इस पदयात्रा ने अभी तक कुल 1550 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। कांग्रेस की ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3500 किलोमीटर की इस यात्रा का अंत कश्मीर में होगा।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

Bharat Jodo Yatrabharat jodo yatra congressbharat jodo yatra in maharashtrabharat jodo yatra kya haibharat jodo yatra livebharat jodo yatra maharashtrabharat jodo yatra newsbharat jodo yatra rahul gandhibharat jodo yatra routebharat jodo yatra route mapbharat jodo yatra sonia gandhibharat jodo yatra todaycongress bharat jodo yatracongress party bharat jodo yatraRahul Gandhirahul gandhi bharat jodo yatrarahul gandhi bharat jodo yatra liverahul gandhi in bharat jodo yatraTushar Gandhi
विज्ञापन