September 19, 2024
  • होम
  • मध्य प्रदेश: आज जबलपुर से कांग्रेस के चुनावी प्रचार का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी, नर्मदा आरती में होंगी शामिल

मध्य प्रदेश: आज जबलपुर से कांग्रेस के चुनावी प्रचार का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी, नर्मदा आरती में होंगी शामिल

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : June 12, 2023, 8:15 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आज से प्रचार अभियान शुरू होगा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जबलपुर पहुंचेंगी, जहां से वे पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी. जबलपुर में प्रियंका नर्मदा आरती में शामिल होंगी. इसके साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी. कांग्रेस महासचिव के दौरे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने काफी तैयारियां की हैं. साथ ही पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा संबंधी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं.

कांग्रेस नेता का पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान के जरिए जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से आयुर्विज्ञान कॉलेज जाएंगी. फिर कांग्रेस नेता ग्वारी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होंगी और पूजा-पाठ करेंगी. इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा. महाआरती में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका सड़क मार्ग के जरिए रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शंकराचार्य चौक पहुंचेंगी. बता दें कि यह रक्तदान कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया है.

शहीद स्मारक में होगी जनसभा

रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भंवरताल गार्डन पहुंचेंगी. इसके बाद अपने दौरे के सबसे आखिरी में कांग्रेस महासचिव गोल बाजार शहीद स्मारक पहुंचेंगी. यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगी. इस सभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.

शहीद स्मारक में एक लाख वर्ग फीट एरिया में पंडाल लगाया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां सभा को संबोधित करेंगी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन