top news

International Yoga Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए क्या है इस बार की थीम

International Yoga Day 2022:

बेंगलुरू। दुनियाभर में आज 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत के साथ साथ विश्व के अलग-अलग स्थानों पर लोग योग कर रहे है। कर्नाटक के मैसूर में पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 26 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, लखनऊ के राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योग कार्यक्रम भाग ले रहे है।

आइए जानते है कि इस बार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम क्या है…

‘मानवता के लिए योग’

इस बार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ (Yoga For Humanity) रखी गई है। साल 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘घर में रहकर योग करें’ थी। वहीं साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानव तंदुरुस्ती और कल्याण के लिए योग’ रखी गई थी।

योग को जानना भी है, जीना भी है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने योग दिवस के मौके पर कहा कि हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है, पनपाना भी है। जब हम योग को जीने लगेंगे तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा।

कोरोना के बाद पहली बार आयोजन

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। लेकिन इस बार इसका भव्य आयोजन किया जा रहा है।

2015 से हुई थी योग दिवस की शुरूआत

गौरतलब है कि साल 2015 से दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद हर साल 21 जून के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार 8वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Vaibhav Mishra

असिस्टेंट प्रोड्यूसर- इनखबर | राजनीति और विदेश के मामलों पर लिखने/बोलने का काम | IIMT कॉलेज- नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई | जन्मभूमि- अयोध्या, कर्मभूमि- दिल्ली

Recent Posts

पहले लालू-शरद-अखिलेश और अब उमर-अभिषेक… अपने ही लोगों के निशाने पर क्यों हैं राहुल गांधी?

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…

4 hours ago

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल को जिताने के लिए जान लगाएंगे अखिलेश, AAP-सपा का धांसू प्लान आया सामने

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…

4 hours ago

जल्द श्रीलंका दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके का न्योता स्वीकारा

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…

4 hours ago

बांग्लादेश के लिए कलंक है यूनुस! दिल्ली से ऐसी दहाड़ीं शेख हसीना, कांप उठा ढाका

भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…

4 hours ago

इकरा हसन के विधायक भाई ने योगी की पुलिस को दौड़ाया, कैराना में महा-बवाल!

इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…

4 hours ago

गावस्कर ने दिया गुरुमंत्र, सचिन ने दी सलाह, क्या अब चलेगा कोहली का बल्ला ?

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…

4 hours ago