चंद्रयान-3 लॉन्च होने पर यूरोप और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कल (शुक्रवार) को चंद्रयान -3 लॉन्च कर दिया. यह भारत का तीसरा मून मिशन है, इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है. चंद्रयान -3 के लॉन्च होने पर यूरोप और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसरो को बधाई दी है.

यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसी ने ये कहा

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने चंद्रयान -3 के लॉन्च होने पर ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है. ESA ने लिखा, ‘इस शानदार प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई!’ इसके साथ ही ईएसए ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अपने गहन अंतरिक्ष स्टेशनों के यूरोपीय अंतरिक्ष ट्रैकिंग (एस्ट्रैक) नेटवर्क के माध्यम से चंद्रयान-3 को सहायता दे रहा है. बता दें कि ये पृथ्वी पर मौजूद जमीनी स्टेशन हैं जो अंतरिक्ष के बाहर मिशन के वक्त अंतरिक्ष यान से जुड़े रहने में संचालकों की मदद करते हैं.

👏 Congratulations to @isro for a great launch!

More info on how we're supporting the #Chandrayaan3 mission 👉 https://t.co/47e1EASjIy https://t.co/mo0143Lfj2

— ESA (@esa) July 14, 2023

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने क्या कहा?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो को बधाई दी है. नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक सीनेटर बिल नेल्सन ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई. चंद्रमा पर इसकी सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं. मैं इस मिशन से मिलने वाले वैज्ञानिक परिणामों को लेकर उत्सुक हूं.’

Congratulations to @isro on the Chandrayaan-3 launch, wishing you safe travels to the Moon. We look forward to the scientific results to come from the mission, including NASA’s laser retroreflector array. India is demonstrating leadership on #ArtemisAccords! https://t.co/98nwfm12V0

— Bill Nelson (@SenBillNelson) July 14, 2023

कल लॉन्च किया गया मून मिशन चंद्रयान-3

इससे पहले कल भारत ने अपना तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च कर दिया. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का ये बेहद खास मिशन 615 करोड़ की लागत में तैयार हुआ है. लॉन्च होने के बाद करीब 42 दिन बाद यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. बता दें कि अगर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग कर लेता है तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.

ISRO इतिहास रचने की ओर… मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च, अगस्त में सॉफ्ट लैंडिंग

Tags

Chandrayaan 3 Launch Newschandrayaan 3 newschandrayaan 3 updateESA On Chandrayaan 3 LaunchIndia 3r Lunar MissionIndia Moon MissionISRO Newslaunch of chandrayaan 3NASA On Chandrayaan 3 LaunchS. Somanathइसरो समाचारएस सोमनाथचंद्रयान 3 अपडेटचंद्रयान 3 लॉन्च पर ईएसएचंद्रयान 3 लॉन्च पर नासाचंद्रयान 3 लॉन्च समाचारचंद्रयान 3 समाचारभारत का तीसरा चंद्र मिशनभारत चंद्रमा मिशन
विज्ञापन