top news

बिहार: महागठबंधन की रैली में लालू यादव की ललकार- ‘2024 में देश से बीजेपी का सफाया करना है’

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में आज महागठबंधन के नेता लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भर रहे हैं। महागठबंधन ने यहां आज महारैली का आयोजन किया है, जिसमें बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के साथ ही राजद, जेडीयू, कांग्रेस और हम समेत अन्य दलों के नेता शामिल हुए हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ऑनलाइन माध्यम से रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम एक हैं और एकजुट हैं, अब हमें कोई नहीं तोड़ सकता है। हमें बिहार को आगे बढ़ाना है।

आरएसएस का मुखौटा है बीजेपी

लालू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आपको याद होगा कि आठ साल पहले हमने कहा था कि अगले चुनाव में भारत टूटेगा या जुटेगा। आज स्थिति देख लीजिए, वो देश के टुकड़े करने में जुटे हैं। राजद प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का मुखौटा है। ये संगठन आरक्षण विरोधी है। मैं इसको मुखौटे के रूप में ही देखता हूं।

आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख ने कहा कि आज देश में तानाशाही है। नरेंद्र मोदी वही कर रहे हैं जो आरएसएस चाह रहा है। वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम सभी एक होकर इनका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। अगर हम एकजुट रहेंगे तो भारत भी एकजुट रहेगा। लालू यादव ने कहा कि आप लोगों को तो पता ही होगा कि हमने बिहार में ही आरएसएस के रथ को रोका था। जब बिहार बदलता है तो इसका असर पूरे देश के ऊपर होता है।

अब हम और नीतीश एक हो गए हैं

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम बीजेपी को आरएसएस की बी टीम कहते हैं। अब हम और नीतीश एक हो गए हैं। भाजपा किसी भ्रम में न रहे। यह विचारधारा का गठबंधन है। अगले साल 2024 में जो लोकसभा चुनाव होना है, उसमें हमें रिकॉर्ड तोड़ देना है। हमने पहले दो रिकॉर्ड बनाए थे, उसे भी इस बार तोड़ देना है। उन्होंने अंत में कहा कि मुझे अफसोस है कि आज मैं पूर्णिया में मौजूद नहीं हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी रोहिणी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने इतनी बड़ी कुर्बानी दी है, हम उसके कलेजे को लौटा नहीं सकते हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Vaibhav Mishra

असिस्टेंट प्रोड्यूसर- इनखबर | राजनीति और विदेश के मामलों पर लिखने/बोलने का काम | IIMT कॉलेज- नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई | जन्मभूमि- अयोध्या, कर्मभूमि- दिल्ली

Recent Posts

पहले लालू-शरद-अखिलेश और अब उमर-अभिषेक… अपने ही लोगों के निशाने पर क्यों हैं राहुल गांधी?

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…

1 hour ago

जल्द श्रीलंका दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके का न्योता स्वीकारा

नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके अपने पहले विदेशी दौरे पर इस वक्त…

1 hour ago

बांग्लादेश के लिए कलंक है यूनुस! दिल्ली से ऐसी दहाड़ीं शेख हसीना, कांप उठा ढाका

भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…

1 hour ago

इकरा हसन के विधायक भाई ने योगी की पुलिस को दौड़ाया, कैराना में महा-बवाल!

इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…

1 hour ago

गावस्कर ने दिया गुरुमंत्र, सचिन ने दी सलाह, क्या अब चलेगा कोहली का बल्ला ?

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…

2 hours ago