Bhagwant Mann Cabinet: भगवंत मान कैबिनेट के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, 2 बजे होगी पहली बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

Bhagwant Mann Cabinet:

चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार में पहला कैबिनेट विस्तार आज हो गया. 10 मंत्रियों ने भगवंत कैबिनेट (Bhagwant Mann Cabinet) में पद और गोपनीयता की शपथ ली. चंडीगढ़ के राजभवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे, उन्होंने सभी मंत्रियों से मुलाकात कर बधाई दी.

ये विधायक बने मंत्री-

1- हरपाल चीमा, विधायक (दिरबा)
2- डॉ बलजीत कौर, विधायक (मलौत)
3- हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक (जंडियाला)
4- लाल चंद कटारुचक, विधायक (भोआ)
5- गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक (बरनाला)
6- कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक (अजनाला)
7- लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक (पट्टी)
8- ब्रह्म शंकर, विधायक (होशियारपुर)
9- और हरजोत सिंह बैंस, विधायक (आनंदपुर साहिब)
10- डॉ विजय सिंगला, विधायक (मनसा)

बता दे कि भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी. जिसमें आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते है. फिलहाल अभी तक मंत्री बने विधायकों को विभाग वितरित नहीं किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:

Sandeep Nangal Ambiya: जालंधर में मैच के दौरान इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर को गोलियों से भूना

Tags

AAPaap cabinetArvind Kejriwalbhagwant mannbhagwant mann 10 1st cabinetbhagwant mann cabinetcabinet expansionPunjabpunjab new governmentआम आदमी पार्टीकैबिनेट शपथग्रहण भगवंत मान कैब‍िनेटपंजाबभगवंत मानभगवंत मान कैबिनेट
विज्ञापन