• होम
  • टेक
  • Vivo बना भारतीय स्मार्टफोन बाजार का बादशाह, 2024 की पहली तिमाही में शेयर में आई जबरदस्त वृद्धि

Vivo बना भारतीय स्मार्टफोन बाजार का बादशाह, 2024 की पहली तिमाही में शेयर में आई जबरदस्त वृद्धि

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo का साल की पहली तिमाही में 16.2 प्रतिशत मार्केट शेयर रहा है, जो 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले साल-दर-साल 17.2 प्रतिशत का ग्रोथ है। Vivo ने 14.1% सालाना ग्रोथ के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है।

Vivo
inkhbar News
  • April 4, 2025 11:00 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 days ago

नई दिल्ली। Vivo भारतीय स्मार्टफोन का नया किंग बन गया है। कंपनियों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने की होड़ सालभर मची रहती है। इस ब्रांड ने 2024 की पहली तिमाही में Samsung और Xiaomi को पीछे छोड़ दिया है। इस समय देखा जाए तो वीवो मार्केट शेयर में सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है। इसका यही कारण है कि कंपनियां नियमित अंतराल में नए फीचर्स और अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करते रहते हैं, जिससे लोगों में लोकप्रियता बढ़ती दिखाई देती है। IDC रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो ने इस बार भारतीय बाजार में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि हासिल की है और साथ ही कुल 12.8 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई।

Vivo बना नया किंग

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo का साल की पहली तिमाही में 16.2 प्रतिशत मार्केट शेयर रहा है, जो 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले साल-दर-साल 17.2 प्रतिशत का ग्रोथ है। Vivo ने 14.1% सालाना ग्रोथ के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है। वहीं, Samsung की बिक्री में 7% की गिरावट दर्ज की गई है। Xiaomi को मामूली 2.4% और OPPO को 13.4% की ग्रोथ मिली है। Realme को सेल में 10.9% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। Vivo ने देश के सभी क्षेत्रों में बढ़त बनाई रखी है, सिर्फ दक्षिण भारत में Samsung को 15.9% शेयर के साथ बढ़त मिली।

टॉप शहरों में वीवो की बढ़त

वीवो इस समय देश के विभिन्न शहरों में बढ़त दिखाई दे रहा है। स्मार्टफोन बिक्री के हिसाब से दिल्ली, मुंबई और चेन्नई देश के टॉप 3 शहर रहे हैं। यहां बिक्री सबसे ज्यादा होती है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले दिल्ली में 3.8%, मुंबई में 6% और चेन्नई में 2.4% की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चंडीगढ़ ने स्मार्टफोन की बिक्री में सबको चौंकाते हुए 22.8% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है।

Tags

Vivo