September 8, 2024
  • होम
  • Samsung : लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 5 और Flip 5, साथ ही Galaxy Unpacked 2023 का ऐलान

Samsung : लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 5 और Flip 5, साथ ही Galaxy Unpacked 2023 का ऐलान

नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही अपना नया फोल्डेबल और फ्लिप फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन इवेंट की जानकारी जरूर दी है। सैमसंग इन फोन्स को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च करेगी, जो इस बार अगस्त में नहीं बल्कि जुलाई में ही होगा।

कहां होगा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट

इस इवेंट में सैमसंग अपने टॉप प्रोडक्ट्स और हार्डवेयर प्रोडक्ट्स को लॉन्च करता है। सैमसंग ने प्रेस रिलीज कर अपने अपकमिंग इवेंट की जानकारी दी है। अनपैक्ड इवेंट समसेओंग-डोंग में COEX में होगा। यह जगह अपने आप में बहुत खास है। कंपनी ने कहा है कि इस अनूठी जगह पर दुनिया को भूत, वर्तमान और भविष्य का मिला-जुला अनुभव मिलेगा। यह जगह सियोल की व्याख्या करती है।

कब हुआ था पहला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट

इसकी शुरुआत साल 2010 में हुई थी। कंपनी ने पहला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट मार्च 2010 में लास वेगास में किया था। इसके बाद कंपनी ने लंदन, न्यूयॉर्क, बर्लिन और बार्सिलोना में इवेंट किए हैं। फोल्डेबल फोन सैमसंग के होम मार्केट यानी साउथ कोरिया में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। इसलिए इस साल ये दक्षिण कोरिया में ही ओने जा रहा है।

Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने भले ही अपने आने वाले फोल्डेबल हैंडसेट्स के बारे में कोई उतनी जानकारी नहीं दी है। लेकिन अफवाहें और लीक्स फोन के बारे में बहुत कुछ बता रहे हैं। गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और फ्लिप 5 के फीचर्स के बारे में हम पहले से ही काफी कुछ जानते हैं। गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 जैसे ही फीचर होंगे। इसमें कुछ अपग्रेड भी होंगे। यहां सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डाल सकते हैं

कवर डिस्प्ले: 6.2-इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ।

फोल्डेबल डिस्प्ले: 7.6 इंच की फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले जो QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। फोल्डेबल स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 होगा।

परफॉर्मेंस: यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी पर चलेगा।

रैम/ स्टोरेज: 8GB/12GB, 256GB/ 512GB/ 1TB

सॉफ्टवेयर: Android 13 आधारित One UI 5.1।

रियर कैमरा: 50MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा।

फ्रंट कैमरा: कवर पर 12MP का फ्रंट कैमरा, स्क्रीन के नीचे 12MP का कैमरा।

Galaxy Z Flip 5 स्पेसिफिकेशन

फोल्डेबल डिस्प्ले: 6.7 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और टॉप पर होल पंच कटआउट।

आउटर डिस्प्ले: 3.4 इंच कवर स्क्रीन

परफॉर्मेंस: स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी।

रैम/स्टोरेज: 8GB, 128GB/ 256GB।

बैटरी और फास्ट वाईफाई सपोर्ट: 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3700mAh की बैटरी और 10W वायरलेस वाईफाई।

कैमरा कैमरा: 12MP मुख्य कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा।

फ्रंट कैमरा: 12MP।

सॉफ्टवेयर: Android 13 पर आधारित One UI 5.1।

यह भी पढ़िए :

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन