September 8, 2024
  • होम
  • Republic Day 2024: Google ने Doodle के जरिए भारतवासियों को दी 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई

Republic Day 2024: Google ने Doodle के जरिए भारतवासियों को दी 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 26, 2024, 3:43 pm IST

नई दिल्ली। 26 जनवरी यानी आज पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस(Republic Day 2024) मनाया जा रहा है। किसी भी भारतीय के लिए ये दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है क्योंकि आज से 75 साल पहले भारतीय संविधान को लागू किया गया था। ऐसे में गूगल ने भी इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

दरअसल, गूगल अपने डूडल के माध्यम से आज 26 जनवरी को भारत का 75वां गणतंत्र दिवस(Republic Day 2024) मना रहा है। जो हर भारतीय को उस दिन की याद दिलाता है, जब 1950 में भारत के संविधान को अपनाया गया था। इस दिन भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया गया था।

गूगल Doodle में ये है खास

बता दें कि इस Doodle को वृंदा जवेरी के द्वारा बनाया गया है, जिसमें यह गणतंत्र दिवस परेड की झलक दिखाई दे रही है। साथ ही इसमें आपको दो अलग स्क्रीन दिखाई देंगी, जिसमें से एक स्क्रीन ब्लैक और व्हाइट में दिखाई देखा, जबकि दूसरी स्क्रीन रंगीन है। यही नहीं जब आप इस डुडल पर क्लिक करेंगे तो एक पेज खुलेगा। इस पेज में नीचे जाने पर सेलिब्रेशन सिंबल दिखाई देखा, जिसे क्लिक करने पर आपको खास एक्सपीरियंस मिलेगा।

भारत में ऐसे मनाते हैं गणतंत्र दिवस(Republic Day 2024)

आज भारत के हर कोने में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन हर गली-मोहल्ले में भारत का तिरंगा ध्वज लहराता हुआ दिखाई दे जाएगा। साथ ही आज नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड होती है, जिसमें सरकार के अलग डिपार्टमेंट और सेनाएं अपनी भव्य झांकियां पेश करती हैं। इसमें मार्चिंग बैंड और भारत के सशस्त्र बलों की रेजिमेंट भी शामिल होती हैं।

ये भी पढ़ें- व्लॉगिंग करने वालों के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

आज ये परेड कर्तव्य पथ पर हुई है, जो राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैला हुआ तीन किलोमीटर लंबा ट्रैक है। इस साल गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए हैं। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 8 बजे कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन