September 19, 2024
  • होम
  • Honor Choice Earbuds X5: जल्द ही 35 घंटे की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी के साथ लॉन्च होंगे Honor के ईयरबड्स

Honor Choice Earbuds X5: जल्द ही 35 घंटे की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी के साथ लॉन्च होंगे Honor के ईयरबड्स

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 21, 2024, 7:06 pm IST

नई दिल्ली। ऑनर कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नए ईयरबड्स लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से नए ईयरबड्स Honor Choice Earbuds X5 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ऑनर कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने Choice Earbuds X5 के संबंध में जानकारी दी। दरअसल, माधव सेठ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से Choice Earbuds X5 के भारत में लॉन्च होने की कन्फर्मेशन दी है।

चीन के बाद अब भारत में होगी लॉन्चिंग

ऑनर कंपनी का यह ऑडियो डिवाइस चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। अब इसे भारतीय ग्राहकों के बीच लाया जा रहा है। Choice Earbuds X5 को कंपनी ने होम मार्केट में बीते साल ही लॉन्च किया था। हालांकि, Honor Choice Earbuds X5 के ऑफिशियल टीजर के साथ इस ईयरबड के स्पेसिफिकेशन को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ये माना जा रहा है कि यह ऑडियो डिवाइस चीन में लाए गए वेरिएंट जैसा ही हो सकता है।

35 घंटे की लंबी बैटरी

जानकारी के अनुसार, चीन में लॉन्च किए गए Honor Choice Earbuds X5 डिवाइस को पेबल- शेप्ड स्टोरेज केस के साथ लाया गया था। इस ईयरबड में सिलिकॉन ईयर टिप्स दी गई थीं। इस केस में USB-C port भी मिलता है। साथ ही ये Honor Choice Earbuds X5 ईयरबड्स 35 घंटे की लंबी बैटरी और एक्टिव नॉइस कैंसेलेशन फीचर के साथ लाए जा सकते हैं।

कब होगा लॉन्च

दरअसल, Choice Earbuds X5 की भारत में लॉन्चिंग तारीख अभी तय नहीं की गई है। कंपनी ईयरबड्स को लॉन्च करने से पहले कुछ और टीजर भी जारी कर सकती है। इसी के साथ लॉन्चिंग डेट को लेकर भी जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें- अब मेल टाइप कर के बना लें शेड्यूल, अपने आप सही समय पर हो जाएगा सेंड

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन