October 18, 2024
Advertisement
  • होम
  • टेक
  • ब्लिंकिट कर्मचारियों को बड़ा झटका, बदल गई नोटिस पीरियड पॉलिसी
ब्लिंकिट कर्मचारियों को बड़ा झटका, बदल गई नोटिस पीरियड पॉलिसी

ब्लिंकिट कर्मचारियों को बड़ा झटका, बदल गई नोटिस पीरियड पॉलिसी

  • Google News

नई दिल्ली: जोमैटो की सहायक कंपनी ब्लिंकिट ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए नोटिस पीरियड पॉलिसी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकिट ने अब अपने कर्मचारियों के लिए 2 महीने का नोटिस पीरियड अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले कंपनी में नोटिस पीरियड की कोई व्यवस्था नहीं थी। यह नया नियम विशेष रूप से सीनियर पोजिशन पर काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा।

अपने कर्मचारियों को खोना नहीं चाहता

ब्लिंकिट ने कर्मचारियों से इस बदलाव के तहत एक नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए हैं, जिसके माध्यम से अब उन्हें नौकरी छोड़ने से पहले 2 महीने का नोटिस देना अनिवार्य होगा। यह कदम कंपनी ने तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों के बीच उठाया है। कंपनी को यह आशंका है कि अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियां, जैसे कि जेप्टो और फ्लिपकार्ट बेहतर ऑफर देकर उसके कर्मचारियों को आकर्षित कर सकती हैं। ऐसे में ब्लिंकिट अपने कर्मचारियों को खोना नहीं चाहता है, जिसके लिए यह पॉलिसी लागू की गई है।

दूसरी कंपनी ज्वाइन करने की तैयारी

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि यदि कंपनी को संदेह होता है कि कोई कर्मचारी प्रतिस्पर्धी कंपनी में जाने की तैयारी कर रहा है, तो उसे दो महीने के लिए गार्डन लीव पर भेज दिया जाता है। इसके अलावा कुछ मामलों में संवेदनशील जानकारी लीक होने से बचाने के लिए कर्मचारियों को तुरंत रिलीज भी किया जा सकता है। इस बीच स्विगी ने अपने आईपीओ के लिए मंजूरी प्राप्त कर ली है और जेप्टो ने हाल ही में 340 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट मिनट्स को बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है, जिसे जल्द ही बाकी शहरों में भी पेश करने की योजना है।

ये भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किए सस्ते JioBharat V3 और V4 4G फोन, मिलेगा फ्री लाइव टीवी एक्सेस

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन