• होम
  • टेक
  • इस दिन से शुरू हो रहा है एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट Mumbai Tech Week, जानें शेड्यूल

इस दिन से शुरू हो रहा है एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट Mumbai Tech Week, जानें शेड्यूल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जल्द ही एशिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इवेंट की मेजबानी करने जा रही है। मुंबई टेक वीक के तहत 24 से 27 फरवरी तक शहरभर में कई वर्कशॉप, हैकाथन और इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट टिकट 1,499 रुपये में उपलब्ध हैं।

Mumbai Tech Week 2025, Tech News
inkhbar News
  • February 13, 2025 12:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जल्द ही एशिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इवेंट की मेजबानी करने जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘मुंबई टेक वीक’ के आयोजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह ग्रैंड इवेंट 24 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश की नामचीन हस्तियां और टेक्नोलॉजी से जुड़े दिग्गज लोग शिरकत करेंगे।

क्या होगा शेड्यूल

मुंबई टेक वीक के तहत 24 से 27 फरवरी तक शहरभर में कई वर्कशॉप, हैकाथन और इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 28 फरवरी और 1 मार्च को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मुख्य सम्मेलन होगा, जिसमें टेक्नोलॉजी के भविष्य और AI के उपयोग पर पैनल डिस्कशन होंगे। वहीं इस इवेंट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत अंबानी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर, एनएसई के एमडी आशीष चौहान, सेल्सफोर्स इंडिया की सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य, जियोस्टार के उपाध्यक्ष उदय शंकर जैसे कई नामचीन बिजनेस पर्सनालिटी शामिल होंगी।

क्या होगी टिकट की कीमत

इसके साथ ही क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़, अभिनेता सुनील शेट्टी, फिल्म निर्माता करण जौहर, डॉक्टर श्रीराम नेने और युवा उद्यमी राज शमानी भी इस इवेंट में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट टिकट 1,499 रुपये, प्रोफेशनल कैटेगरी टिकट 9,999 रुपये और वीआईपी टिकट 19,999 रुपये में उपलब्ध हैं।

इस साल आयोजन का सेंटर पॉइंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावसायिक उपयोग, स्टार्टअप्स को नए अवसर, भारत में AI रिसर्च और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने टेक्नोलॉजी क्षेत्र के स्टार्टअप और खोज से जुड़े लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: रणवीर इलाहाबादिया मुद्दे पर ये क्या बोल गए एआर रहमान, मुंह खुलता है तो…