20 Mar 2025 08:31 AM IST
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, वहीं कई राज्यों में ज़बरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है. राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में 20 से 23 मार्च के बीच लू चलने की संभावना है।