Advertisement

" UP Gangster Mukhtar Ansari

2 साल 8 महीने बाद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट की जमानत ने खोला रास्ता

21 Mar 2025 16:07 PM IST
मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक और दिवंगत गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी आखिरकार 2 साल 8 महीने की कैद के बाद आज कासगंज जेल से रिहा हो गए. सुप्रीम कोर्ट ने 7 मार्च 2025 को अब्बास को गैंगस्टर एक्ट मामले में अंतरिम जमानत प्रदान की लेकिन कुछ सख्त शर्तें भी लगाईं.
Advertisement