21 Feb 2025 09:40 AM IST
हिंदू धर्म में सीता जयंती का विशेष महत्व है। यह पर्व माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता जानकी धरती से प्रकट हुई थीं, इसलिए इसे जानकी जयंती भी कहा जाता है। यह तिथि माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को आती है और इस वर्ष 21 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है।