05 Dec 2024 00:56 AM IST
नई दिल्ली: केरल की वायनाड सीट से उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस वक्त मीडिया में छाई हुईं हैं. कभी वह अपने भाई के साथ लोकसभा में बात करते हुए दिखती हैं तो कभी वह कांग्रेस नेताओं के साथ आते-जाते हुए दिखाई पड़ जाती हैं. इस दौरान मीडिया के कैमरे हमेशा प्रियंका का […]
04 Dec 2024 20:06 PM IST
संसद के द्वार पर बुधवार को प्रियंका गांधी से बीजेपी की कई महिला सांसदों ने मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस नेता से जय श्री राम कहा. इस पर प्रियंका ने कहा कि हम महिलाएं हैं, हमें जय सिया राम बोलना चाहिए.
04 Dec 2024 17:24 PM IST
प्रियंका गांधी ने 21 सांसदों के साथ अमित शाह से मुलाकात की है. यह मुलाकात वायनाड के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर की गई. प्रियंका ने अमित शाह से 2221 करोड़ रुपये की मांग की है.
04 Dec 2024 11:19 AM IST
संभल जाने के लिए अड़े राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बॉर्डर पर रोक दिया है। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस वालों ने चारों तरफ से राहुल-प्रियंका को घेर लिया है। पुलिस को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता कारों पर चढ़कर हल्ला मचाने लगे। जमकर नारेबाजी की गई। गाजीपुर बॉर्डर पर 2-3 किमी लंबा जाम भी लग गया है।
30 Nov 2024 12:33 PM IST
सोशल मीडिया पर एक को कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी की जीत से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। इसके बाद बीजेपी समर्थक रोशन सिन्हा ने भी इस वीडियो को शेयर किया और कहा कि ये लोग जन्मजात राक्षस हैं। हालांकि, बाद में रोशन सिन्हा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
28 Nov 2024 18:42 PM IST
केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतकर प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को संसद पहुंचीं। सुबह जब वह अपने घर से बाहर निकलीं तो कांग्रेसियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. जब प्रियंका गांधी केरल की पारंपरिक (कासावा) साड़ी पहने नजर आईं तो सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। वायनाड से चार लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर संसद पहुंची गांधी परिवार की बेटी प्रियंका आज सांसद पद की शपथ लेने पहुंचीं, उनके साथ उनके सांसद भाई राहुल गांधी और सांसद मां प्रियंका गांधी भी थीं.
28 Nov 2024 17:49 PM IST
अगर भाई-बहन के लिहाज से देखें तो 71 साल बाद संसद में गांधी-नेहरू परिवार का इतिहास फिर से दोहराया जा रहा है. बता दें 1953 तक संसद में पंडित जवाहरलाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई-बहन की जोड़ी दिखती थी. वहीं अब 71 साल बाद गांधी-नेहरू परिवार से भाई-बहन की जोड़ी संसद में दिख रही है.
28 Nov 2024 17:11 PM IST
प्रियंका गांधी एमपी के लिए शपथ लेते समय आज जो साड़ी पहनी उस साड़ी पर काफी चर्चा हो रही है. प्रियंका ने गोल्डन जरी बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी थी. बता दें वास्तव में ये केरल की पारंपरिक साड़ी कसावू है. प्रियंका का इस लुक में बिल्कुल अपनी दादी की जैसे दिख रही हैं.
28 Nov 2024 14:36 PM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लोकसभा सदस्य बन गई हैं. उन्होंने गुरुवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली. इस दौरान उनके हाथ में प्रतीकात्मक रूप से संविधान की लाल किताब थी। उनके हाव-भाव से साफ है कि वह भाई राहुल गांधी की तर्ज पर लोकसभा में अपनी भूमिका निभाएंगी. प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से उपचुनाव में चुनी गई हैं. राहुल गांधी इस सीट से चुने गए थे लेकिन दो सीटों से चुनाव जीतने के कारण उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी. इसके बाद वहां हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी सदन में पहुंचीं.
28 Nov 2024 13:01 PM IST
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका संसद की सीढ़ियों पर चढ़कर आ रही थीं। उनके साथ और भी लोग थे। राहुल गांधी आगे बढ़ गए थे लेकिन तभी वो पीछे पलटकर देखते हैं और प्रियंका को कहते हैं कि रुको! रुको...