24 Mar 2025 10:44 AM IST
महाराष्ट्र के नागपुर में बीते सोमवार को भड़की हिंसा मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है। बुलडोजर से उसके घर के अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया है।
22 Mar 2025 15:23 PM IST
महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के बाद शुरू हुआ घमासान अब तक जारी है। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे, इसमें से आज एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
22 Mar 2025 14:28 PM IST
नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। सीएम देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं कि दंगाइयों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा, उनसे एक-एक रूपया वसूला जायेगा तो दूसरी ओर डिप्टी CM अजित पवार ने मुस्लिम समुदाय को सुरक्षा का भरोसा दिया है।
21 Mar 2025 10:29 AM IST
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को औरंगजेब के कब्र विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। इस दौरान दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया।
20 Mar 2025 22:42 PM IST
नागपुर हिंसा को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस बीच iTV नेटवर्क ने नागपुर हिंसा को लेकर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे...
20 Mar 2025 21:28 PM IST
नागपुर हिंसा से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दंगाई मस्जिद के आसपास, शिवाजी प्रतिमा और हंसापुरी के पास जमा होते नजर आ रहे हैं। नागपुर की पुलिस ने ये वीडियोज अपने लोकल पुलिस टीम को सर्कुलेट किए हैं। इनमें से कई आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
20 Mar 2025 17:19 PM IST
नागपुर में हिंसा प्रभावित सभी 9 इलाकों से कर्फ्यू को हटा लिया गया है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि नागपुर हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन मिला है। इसके साथ ही साइबर सेल ने बताया है कि अफवाह फैलाने और हिंसा को बढ़ावा देने वाले 34 सोशल मीडिया हैंडल्स पर कार्रवाई की गई है।
20 Mar 2025 12:35 PM IST
महाराष्ट्र के नागपुर हिंसा मामले में गुरुवार को बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया है। बांग्लादेशी शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर धमकी दी है कि सोमवार का दंगा तो सिर्फ छोटा था, इससे भी बड़ा धमाका होना अभी बाकी है।
19 Mar 2025 23:06 PM IST
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित था। कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।
19 Mar 2025 13:57 PM IST
Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार रात में हुए हिंसा में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।