22 Feb 2025 16:18 PM IST
महाकुंभ मेले का आज 41वां दिन है। अब सिर्फ 4 दिनों में महाकुंभ खत्म हो जाएगा। आखिरी वीकेंड होने पर फिर से भीड़ बढ़ गई है। मेला क्षेत्र के बाहर में भारी जाम लगा हुआ है।
19 Feb 2025 10:41 AM IST
महाकुंभ मेले को खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ अब तक जस की तस है। पिछले 38 दिनों में 55.56 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।
19 Feb 2025 09:04 AM IST
महाकुंभ मेले को खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ अब तक जस की तस है। पिछले 38 दिनों में 55.56 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।
17 Feb 2025 17:10 PM IST
17 फरवरी को 3 बजे तक 95 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। 13 जनवरी से अब तक 54 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
17 Feb 2025 16:25 PM IST
महाकुंभ में सोमवार को एक बार फिर से आग लग गई। सेक्टर-8 स्थित कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविर में दो-दो तंबू जल गए हैं।
17 Feb 2025 12:02 PM IST
17 फरवरी को 10 बजे तक 58.13 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। अब तक 53 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
15 Feb 2025 14:55 PM IST
प्रयागराज में 12 साल बाद लगे महाकुंभ से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा मिला है। 13 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। महाकुंभ से कमाकर प्रदेश मालामाल हो गया है।
15 Feb 2025 11:10 AM IST
महाकुंभ 50 करोड़ श्रद्धालुओं के साथ इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन बन चुका है। यह कितना विराट समागम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा कि दुनिया में सिर्फ अब भारत और चीन ही इससे आबादी के मामले में आगे हैं।
15 Feb 2025 07:42 AM IST
दुनियाभर में सनातन का डंका बजा हुआ है। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है जबकि अभी 12 दिन शेष बचे हुए हैं।
14 Feb 2025 17:11 PM IST
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई-बहन के पहुँचने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो गया है। उनके आने की तैयारियां की जा रही है।