31 Mar 2025 09:28 AM IST
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जा रही है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी कहा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से पहले पीले या सफेद वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती ने ब्रह्मचारिणी रूप में जन्म लिया था और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी।