20 Feb 2025 09:46 AM IST
शालीमार बाग से विधायक बनी रेखा गुप्ता अब दिल्ली पर राज करेंगी। बिहार समेत कई राज्यों में महिला डिप्टी सीएम रही हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में एनडीए की 21 राज्यों की सरकार में से सिर्फ दिल्ली की कमान संभालने के लिए बीजेपी ने महिला मुख्यमंत्री को चुना।
18 Feb 2025 12:05 PM IST
20 फरवरी को दिल्ली में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। रामलीला मैदान की सफाई और सजावट का काम चालू है। एजेंसियां सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर रही हैं।
18 Feb 2025 11:28 AM IST
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रवि नेगी ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने अपने सरकारी आवास से सरकारी सामान की चोरी की है।
16 Feb 2025 10:43 AM IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। फिलहाल मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में जब यात्रियों ने मदद मांगी तो अफसरों ने भगदड़ को अफवाह बताया।
16 Feb 2025 08:58 AM IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई। इसमें अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
16 Feb 2025 07:35 AM IST
भगदड़ के बारे में एक यात्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मैं प्रयागराज जा रहा था लेकिन कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं या रद्द कर दी गई थीं। स्टेशन पर भारी भीड़ थी। मैंने इस स्टेशन पर इतनी भारी भीड़ पहली बार देखी।
14 Feb 2025 12:55 PM IST
दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 फरवरी को हो सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
13 Feb 2025 08:03 AM IST
बीजेपी देश की राजधानी को 'मिनी इंडिया' के तौर पर पेश करने में जुटी है। यही वजह है कि नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच राय ली जा रही है।
11 Feb 2025 10:03 AM IST
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
11 Feb 2025 09:21 AM IST
बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार या शिव पुरी करने का ऐलान किया। अब इसका विरोध शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी यूनुस ने कहा है कि जब तक वो जिंदा हैं, ऐसा नहीं होने देंगे।