03 Feb 2025 13:33 PM IST
सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर हमला बोला कि बुलडोजर की मानसिकता से काम कराया जा रहा है। लोकतंत्र में सभी के विचारों को महत्व मिलना चाहिए। बहुमत के आधार पर आप हर चीज पर बुलडोजर नहीं चला सकते।
03 Feb 2025 11:32 AM IST
निर्मला सीतारमण ने सदन में बजट पेश करते हुए 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है। आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने इतना बड़ा फैसला लिया हो। इस कदम के लिए मोदी सरकार की खूब वाहवाही हो रही है। क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में कितने टैक्स वसूले जाते थे?
02 Feb 2025 14:52 PM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार (1 फरवरी 2025) को पेश किए गए बजट में मध्यम वर्ग को राहत दी गई है. बजट के तुरंत बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की सुरक्षा और विकास को लेकर अहम घोषणा की. उन्होंने रेलवे को आधुनिक बनाने और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाने की बात कही. आइए आगे जानते हैं बजट में रेलवे को क्या-क्या मिला?
01 Feb 2025 21:11 PM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में कई अहम बदलावों का ऐलान किया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुराना टैक्स रिजीम खत्म हो जाएगा? इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने पुरानी टैक्स व्यवस्था का कोई जिक्र नहीं किया और बजट दस्तावेज भी इस पर खामोश हैं.
01 Feb 2025 19:55 PM IST
बजट-2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस बीच बजट-2025 को लेकर iTV नेटवर्क ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे में हमने जानने की कोशिश की है कि लोग इस बजट को किस तरह से देख रहे हैं, लोगों की इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया है? आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे...
01 Feb 2025 17:39 PM IST
सरकार ने जो नए टैक्स स्लैब की घोषणा की है, उसमें 4-8 लाख रुपए की इनकम पर 5 फीसद टैक्स लगाया गया है। 8-12 लाख तक की आय पर 10 फीसद टैक्स लगाया गया है। अब लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि जब 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है तो ये क्या लोचा है? आसान भाषा में समझिए...
01 Feb 2025 15:17 PM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश कर दिया है। बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। मोदी सरकार ने 12 लाख तक टैक्स में राहत देने का फैसला किया है। इस ऐलान के बाद लोग सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
01 Feb 2025 14:29 PM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शनिवार 1 फरवरी को मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया. यह सीतारमण का लगातार 8वां बजट है. इस बार का बजट लगभग 50 लाख करोड़ रुपये का है लेकिन क्या आपको पता है भारत का पहला बजट कितने करोड़ का था? उसमें सबसे ज्यादा बजट किस विभाग को दिया गया था.
01 Feb 2025 14:04 PM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा शनिवार-1 फरवरी को पेश किए गए बजट 2025-26 में बिहार को तो खूब सौगात मिली है लेकिन आंध्र प्रदेश के हाथ में कुछ ज्यादा नहीं आया है। जिसके बाद अब विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार ने नीतीश कुमार की जेब तो खूब भरी है लेकिन चंद्रबाबू नायडू को झुनझुना पकड़ा दिया है।
01 Feb 2025 14:01 PM IST
बजट को लेकर अब विपक्ष की प्रतिक्रिया आने लगी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बजट के बारे में कहा है कि उन्हें बजट के आंकड़ों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें तो कुंभ मेले में हुई मौतों का आंकड़ा चाहिए।