• होम
  • राज्य
  • जयपुर में यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, CM आवास को घेरने जा रहे कार्यकर्तोओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर में यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, CM आवास को घेरने जा रहे कार्यकर्तोओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। प्रदर्शन में सचिन पायलट भी शामिल हुए।

Jaipur Congress Protest
inkhbar News
  • December 21, 2024 2:18 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्लीः बेरोजगारी और नशे के खिलाफ प्रदर्शन करने जयपुर में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी प्रदर्शन के दौरान शहीद स्मारक पहुंचे थे। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा- जिस तरह से राजस्थान और देश में युवाओं के साथ धोखा हो रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है। इसके खिलाफ यूथ कांग्रेस देशभर में नौकरी दो-नशा नहीं अभियान चला रही है। शनिवार को जयपुर में भी सुबह 11 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। इसके बाद सीएम आवास की ओर जा रहे थे।